Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

दो दिवसीय पाकिस्तान दौरे पर जाएँगे भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर

नई दिल्ली | मोदी केबिनेट के  विदेश मंत्री एस जयशंकर इसी माह की  15-16 अक्टूबर को पाकिस्तान जाएंगे। वे इस्लामाबाद में SCO के हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी जानकारी दी थी। इससे पहले साल  2015 में सुषमा स्वराज पाकिस्तान  के दौरे पर गई थी इसके  बाद पहली बार होगा जब भारत का कोई मंत्री पाकिस्तान जाएगा।

शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की बैठक के लिए पाकिस्तान जा रहे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि वे पड़ोसी मुल्क से किसी भी तरह की बातचीत करने के लिए वहां नहीं जा रहे हैं।

दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते वक्त जयशंकर ने कहा कि उनके पाकिस्तान जाने की वजह सिर्फ SCO की बैठक है। यह एक बहुपक्षीय इवेंट है। वे वहां पर भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर चर्चा नहीं करेंगे।

विदेश मंत्री ने कहा, “SCO का एक अच्छा सदस्य होने के नाते मैं पाकिस्तान में बैठक में हिस्सा लेने जा रहा हूं। मैं एक सभ्य आदमी हूं तो वहां जाकर अच्छा व्यवहार ही करूंगा।” इसके अलावा जयशंकर ने SAARC के एक्टिव न होने के लिए भी पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया।

Related posts

लालू यादव के बाद अब तेजस्वी से पूछताछ करेगी पटना ED

jansamvadexpress

सूरत के केमिकल प्लांट में 7 कर्मचारियों की मौत , कल ब्लास के बाद लगी थी आग

jansamvadexpress

शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष बने डॉ जितेन्द्र परमार और पियूष व्यास

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token