Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराष्ट्रीय

सूरत के केमिकल प्लांट में 7 कर्मचारियों की मौत , कल ब्लास के बाद लगी थी आग

गुजरात के सूरत में बुधवार 29 नवंबर को केमिकल फैक्ट्री के स्टोरेज टैंक में ब्लास्ट हुआ था। इसमें 27 कर्मचारी घायल हो गए थे। वहीं, सात लापता बताए जा रहे थे।

गुरुवार 30 नवंबर सुबह 6 लोगों के शव मिले। वहीं, एक कर्मचारी मिसिंग था। बाद में एक और शव मिल गया। बाकी 20 कर्मचारियों में से में से 8 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूरत के फॉयर ब्रिगेड अधिकारी बसंत पारीक के मुताबिक, सचिन इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में देर रात करीब दो बजे एक बड़े टैंक में रखे केमिकल में रिसाव हुआ। इसके चलते विस्फोट के बाद आग लग गई।

ब्लास्ट के कारण फैक्ट्री की तीन मंजिला इमारत में आग लग गई और पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 9 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Related posts

जिला निर्वाचन का मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर प्रयास , सरकारी कर्मचारियों को दिए ज्यादा मतदान करवाने के निर्देश

पति की मय्यत में भी नही आई शाहिस्ता , सरेंडर की थी अफवाह

Jansamvad Express Digital

Jharkhand Political Updates: बीके हरिप्रसाद-गोगोई और मारकम वरिष्ठ समन्वयक नियुक्त, कांग्रेस ने जारी किया पत्र

Leave a Comment