Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पाकिस्तान को बेनकाब करने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाला डेलीगेशन रवाना :USA , पनामा ब्राजील जैसे देशो में रखेंगे भारत का पक्ष

नई दिल्ली ||  ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने और पाकिस्तान की सच्चाई बताने के लिए भारत से अब तक 5 डेलीगेशन दुनिया के कई देशों के लिए रवाना हो चुके हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाला डेलीगेशन शनिवार सुबह दिल्ली से रवाना हुआ। ये डेलीगेशन संयुक्त राज्य अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया सहित पांच देशों का दौरा करेगा।

रवाना होने से पहले थरूर ने कहा, हम नहीं चाहते कि दुनिया हमारी ओर से आंखें फेर ले। झूठ सच्चाई पर हावी हो जाए। यह शांति का मिशन है। दुनिया को यह संदेश देने की जरूरत है कि हम आतंकवाद पर चुप नहीं रह सकते।

वहीं बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाला डेलीगेशन शनिवार को बहरीन पहुंचा। इसमें भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, फांगनोन कोन्याक, रेखा शर्मा, असदुद्दीन ओवैसी, सतनाम सिंह संधू सांसद, गुलाम नबी आजाद और एंबेसडर हर्ष श्रृंगला शामिल हैं।

उधर सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाले डेलीगेशन में शामिल कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, पिछले 45 सालों से पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। आज मैं कतर, दक्षिण अफ्रीका, इथियोपिया और मिस्र जा रहा हूं ताकि आतंकवाद की सच्चाई को उजागर करने की अपनी जिम्मेदारी निभा सकूं।

Related posts

फिल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने किये बाबा महाकाल के दर्शन

महाकाल मंदिर के प्रसाद पैकेट का मामला हाई कोर्ट पंहुचा , कोर्ट ने 03 महीने में निराकरण के आदेश दिए

माँ से मिलने ट्रक से पहुचे शिमला राहुल गाँधी ,ढाबे पर ट्रक रुका तो चालको से की उनके मन की बात

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment