Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

पारिवारिक विवाद में युवक की हत्या , अस्पताल में की परिजन ने तोड़फोड़

उज्जैन | रविवार देर  रात दो भाइयों ने मिलकर अपने चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद घायल अवस्था में  परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद  नाराज परिजन ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ कर दी। जिला अस्पताल में  हंगामे की सुचना पर कोतवाली थाना  पुलिस ने मोके पर पहुच  हंगामा कर रहे परिजन को समझाया।

कोतवाली क्षेत्र  सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि योगेश्वर टेकरी पर रहने वाले आकाश मालवीय (22) का पड़ोस में ही रहने वाले चचेरे भाइयों बंटी और सनी मालवीय से पुराना विवाद था। दोनों भाइयों ने घर के बाहर ठेला खड़ा करने पर विवाद किया और चाकू मार दिए। लहूलुहान हालत में आकाश को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर तत्काल ऑपरेशन थिएटर में लेकर पहुंचे, लेकिन आकाश की मौत हो गई। परिजन ने हंगामा करते हुए ऑपरेशन थिएटर में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद आकाश को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने वहां भी जमकर हंगामा किया।

देर रात हुई चाकूबाजी की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और  महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। निजी अस्पताल से शव जिला अस्पताल लाया गया और पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया। मृतक के भाई भारत मालवीय ने बताया कि चाकू मारने वाले रिश्तेदार हैं, जिनसे पिछले 5 साल से विवाद चला रहा है। सीएसपी के अनुसार चाकू मारने वालों की तलाश में कुछ स्थानों पर दबिश दी गई है, लेकिन देर रात तक उनका पता नहीं चल पाया। जल्द ही दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

कॉलेज एग्जाम देने आ रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत: तेज रफ़्तार बस ने मारी टक्कर

भाजपा नेता प्रकाश यादव पर जानलेवा हमला, रिटायर्ड फौजी ने मारी गोली

कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुंह बोली बहन ने ली भाजपा की सदस्यता।

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment