Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

इंडिया शब्द पर राजनीति शुरू , अब G 20 निमंत्रण कार्ड पर लिखा ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत’

नई दिल्ली | आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए विपक्षीय दलों द्वारा बनाए गए गठबंधन का नाम UPA से बदलकर I.N.D.I.A. रखे जाने के बाद देश में एक नया विवाद शुरू हो गया है , ये विवाद अब देश के नाम को लेकर है , विपक्ष के गठबंधन के नाम को शार्ट फॉर्म में पढ़ा जाए तो उसका अर्थ इंडिया बन रहा है ऐसे में अब केंद्र सरकार ने देश के नाम को भारत में प्रचलित करना शुरू कर दिया है , हालही में G 20 के निमंत्रण कार्ड सामने आया है जिसमे देश के प्रधानमंत्री को ‘प्रेसीडेंट ऑफ इण्डिया ‘ की जगह ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ लिखा गया है |

G20 के इन्विटेशन कार्ड में ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ लिखने के बाद अब PM के अफिशियल दौरे पर भी ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ लिखा गया है। मोदी बुधवार को 20वें आसियान-इंडिया सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया सम्मेलन (EAS) में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया जाएंगे।

PM के इस दौरे से जुड़ा एक इन्विटेशन कार्ड BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोशल मीडिया x (पहले टि्वटर) पर शेयर किया। जिसमें ‘प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत’ लिखा नजर आ रहा है।

 

 

यही कार्ड कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी शेयर किया और लिखा, देखो मोदी सरकार कितनी कंफ्यूज है! इवेंट का नाम 20वां आसियान-इंडिया सम्मेलन है, जिसमें हिस्सा लेंगे भारत के प्रधानमंत्री। यह सब ड्रामा इसलिए हो रहा है क्योंकि विपक्ष एकजुट हो गया है।

इन्डिया शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई 

“इंडिया” शब्द की उत्पत्ति सिंधु नदी (इंडस वैली) से हुई है। यूनानियों ने चौथी शताब्दी ईसा पूर्व से “इंडस” शब्द का प्रयोग किया है। “इंडस” शब्द का अर्थ है “सिंधु नदी के पूर्व की भूमि”।
अंग्रेजों ने “इंडस” शब्द को लैटिन में “इंडिया” के रूप में अनुवादित किया। अंग्रेजों को “हिंदुस्तान” बोलने में कठिनाई होती थी, इसलिए उन्होंने “इंडिया” शब्द का प्रयोग किया
“इंडिया” शब्द का प्रयोग पुरानी अंग्रेजी में 9वीं शताब्दी में और आधुनिक अंग्रेजी में 17वीं शताब्दी से किया जाता रहा है।
भारत शब्द की उत्पति कैसे हुई 
भारत नाम की उत्पत्ति ऋषभदेव के पुत्र भरत के नाम पर हुई है। कई पुराणों के अनुसार, नाभिराज के पुत्र भगवान ऋषभदेव के पुत्र भरत चक्रवर्ती के नाम पर इस देश का नाम भारतवर्ष पड़ा।
ऐतरेय ब्राह्मण के अनुसार, शकुंतला-दुष्यंत के बेटे भरत के नाम पर ही भूभाग का नाम भारत पड़ा। इस ग्रन्थ में बताया गया है कि चक्रवर्ती सम्राट भरत ने विशाल साम्राज्य का निर्माण कर अश्‍वमेध यज्ञ किया। इसीलिए उनके राज्‍य के भूभाग का नाम भारतवर्ष पड़ा।
भारत शब्द सिंधु से आया है, जिसे संस्कृत में सिंधु कहा जाता है। ईरानी और यूनानी सिंधु से परिचित थे, इसे हिंद या इंडो कहा जाता था, और नदी के पूर्व की भूमि को भारत कहा जाता था।
हिंदुस्तान शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई 
हिंदुस्तान नाम की उत्पत्ति मध्य फारसी शब्द “हिंदू” से हुई है, जिसमें प्रत्यय “स्तान” जोड़ा गया है, जिसका अर्थ है “देश” या “क्षेत्र”। पहली शताब्दी ईस्वी के आसपास, “हिंदू” शब्द में “स्तान” प्रत्यय जोड़ा गया, जिससे “हिंदुस्तान” शब्द बना।
हिंदुस्तान शब्द की उत्पत्ति के बारे में एक दिलचस्प कहानी यह है कि जब तुर्की और ईरानी लोग भारत में दाखिल हुए, तो उन्होंने सिंधु घाटी से प्रवेश किया। वे “स” का उच्चारण “ह” किया करते थे, इसलिए उन्होंने सिंधु को “हिंदू” कहना शुरू कर दिया। उन्होंने हिंदुओं के देश को हिंदुस्तान कहना शुरू कर दिया।
हिंदुस्तान शब्द का प्रयोग पहली बार 13वीं शताब्दी में मिन्हाज-ए-सिराज ने किया था। उन्होंने इस शब्द का प्रयोग राजनीतिक अर्थों में उन भूमियों के लिए किया जो दिल्ली सुल्तान के प्रभुत्व का हिस्सा थीं।
विपक्षी गठबंधन का नाम UPA से जब हुआ I.N.D.I. A. तो हो गई  भाजपा हमलावर… 
INDIA नाम को लेकर विवाद तब से शुरू हुआ जब विपक्ष की 28 पार्टियों ने मिलकर एक गठबंधन बनाया। गठबंधन की पहली बैठक बेंगलुरु में 18 जुलाई को हुई थी। इसमें अलायंस का नाम I.N.D.I.A. (इंडियन नेशनल डेवलमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) रखा गया था। इसके बाद भाजपा विपक्ष पर हमलवार हो गई। PM मोदी ने INDIA की जगह इसे घमंडिया गठबंधन का नाम दिया। वहीं विपक्ष ने पलटवार करते हुए कहा था कि, BJP को INDIA नाम लेने से इतनी दिक्कत क्यों है।

Related posts

इंदौर में छात्रों का प्रदर्शन ,PSC दफ्तर के बाहर दिया धरना

Jansamvad Express Digital

दिल्ली की 70 सीटों पर वोटिंग शुरू : 699 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में आज होगी कैद

Diksha Kushwaha World Record: चने की दाल पर बनाई 12 ज्योतिर्लिंगों की अद्भुत आकृति

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment