Jan Samvad Express
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

फायर सेफ्टी व्यवस्था में फ़ैल विशाल मेगा मार्ट , प्रशासन ने किया सिल

उज्जैन शहर में शुक्रवार रात विशाल मेगा मार्ट को सील कर दिया गया। फायर सेफ्टी चेकिंग में यहां कई कमियां पाई गईं। जब तक ये कमियां दूर नहीं हो जाती, तब तक मार्ट सील रहेगा।

एसडीएम एलएन गर्ग ने बताया कि विशाल मेगा मार्ट में जी प्लस पर तो कमर्शियल रूप से संचालित है, उसके ऊपर रेसिडेसिंयल है। मौके पर जांच की तो फायर एनओसी प्लान नहीं मिला। एक ही रास्ते से लोगों का आना और जाना था। उस पर भी प्लेटफार्म पर सामान रखा हुआ था। फायर अलार्म सिस्टम भी बंद मिला।

फायर उपकरण बंद पाया गया। मॉल में एग्जिट गेट की चाबी कार्रवाई होने तक नहीं मिल पाई। कर्मचारी ट्रेंड नहीं पाए गए। आग बुझाने के संकेतक और चेतावनी संकेतक भी नहीं मिले।

Related posts

पश्चिम बंगाल में 135 KM/PH की रफ्तार से तूफान रेमल का लैंडफॉल

jansamvadexpress

नीति आयोग का पुनर्गठन: शिवराज सिंह का फिर बढ़ा कद , समिति में बने पदेन सदस्य

jansamvadexpress

डॉ. यादव अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में “बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवार्ड” से सम्मानित

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token