Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

फिर दिल्ली क्राइम ब्रांच पहुची केजरीवाल के निवास

 नई दिल्ली |  दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम शनिवार को लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंची है। दिल्ली पुलिस AAP विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली CM को नोटिस देगी। क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार (2 फरवरी) को भी केजरीवाल और मंत्री आतिशी के आवास पर नोटिस देने गई थी।

सूत्रों ने बताया कि दोनों अपने आवास पर नहीं थे, जिसके कारण दिल्ली पुलिस नोटिस लेकर लौट गई। हालांकि, CM ऑफिस के अधिकारियों ने इस दावे से इनकार किया और कहा कि दिल्ली पुलिस बिना कोई नोटिस दिए ही चली गई थी।

केजरीवाल ने 27 जनवरी को आरोप लगाया था कि भाजपा ने AAP के सात विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25-25 करोड़ रुपए की पेशकश की है। साथ ही केजरीवाल सरकार को गिराने की धमकी भी दी है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने केजरीवाल से सबूत देने को कहा है। पुलिस केजरीवाल के बयान लेना चाहती है।

Related posts

भोपाल- मध्यप्रदेश में विरासत के संरक्षण के साथ किए जा रहे हैं विकास के तीव्र प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वायरल फीवर:अस्पतालों में टूट रही मरीजों की भीड़

सड़क किनारे खड़े डम्पर से टकराई बस:2 साल के बच्चे सहित 9 लोगो की मौत

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment