Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमनोरंजनराष्ट्रीय

फिल्म निर्माण पर ट्रंप का 100 प्रतिशत टेरिफ: फिल्म मेकर नाराज

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर निर्मित फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने का एलान किया है। ट्रम्प ने संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर निर्मित फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने का एलान किया है।

ट्रंप का कहना है कि अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री या हॉलीवुड उन प्रोत्साहनों के कारण बहुत तेजी से खत्म हो रहा है, जो अन्य देश अमेरिकी फिल्म निर्माताओं को लुभाने के लिए दे रहे हैं। इसके मद्देनजर ये फैसला लिया जा रहा है।

‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा’

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा,

‘यह अन्य देशों की तरफ से किया गया एक ठोस प्रयास है और इसलिए यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। हॉलीवुड और अमेरिका के कई अन्य क्षेत्र तबाह हो रहे हैं।’ यह बाकी सब चीजों के अलावा संदेश और प्रचार भी है।’ ट्रम्प ने कहा कि वह संबंधित अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री को अधिकृत कर रहे हैं।

ट्रंप के टेरिफ को लेकर अब भारत के फिल्म मेकरो के द्वारा भी अपन अपने विचार रखे गए है मशहूर फिल्म मेकर मुकेश भट्ट पर विक्रम  भट्ट ने क्या कहा सुने

फिल्म प्रोडक्शन में 40 फीसदी गिरावट

ट्रंप ने आगे कहा, ‘हम चाहते हैं कि अमेरिका में फिर से फिल्में बनें!’ इसके बाद वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने भी इसको लेकर एक्स पर एक पोस्ट भी किया। उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘हम इस पर काम कर रहे हैं।’ न तो लुटनिक और न ही ट्रम्प ने इसके बारे में कोई ज्यादा डिटेल दी है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि यह कदम विदेशी या अमेरिकी उत्पादन कंपनियों को लक्षित करेगा, जो विदेशों में फिल्में बनाती हैं। बता दें कि लॉस एंजिल्स में फिल्म और टेलीविजन उत्पादन में पिछले दशक में लगभग 40% की गिरावट आई है।

ट्रंप ने समझाया नए टैरिफ का मतलब

बता दें ट्रंप ने घरेलू फिल्म प्रोडक्शन पर लौटने की जरूरत पर फोकस किया और कहा, ‘हम चाहते हैं कि फिल्में फिर से अमेरिका में बनाई जाएं। नए टैरिफ का मकसद खेल के मैदान को लेवल में लाना और स्टूडियो को अमेरिकी धरती पर अपना ऑपरेशन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।’

Related posts

माफी मांगने को तैयार नहीं अशनीर ग्रोवर, कैलाश विजयवर्गीय ने ट्विटर पर लिखा-अव्वल आना विकृत मानसिकता के लोगों को चुभ रही

Jansamvad Express Digital

AAP राज्यसभा सांसद संजय सिंह की आज न्यायिक हिरासत ख़त्म , 52 दिनों से है जेल में ,शराब घोटाले में ED ने किया था गिरफ्तार

Jansamvad Express Digital

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की जमानत अवधि हो रही ख़त्म , 2 जून को जेल जाएँगे केजरीवाल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment