Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

बिहार बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले का उज्जैन कनेक्शन , बिहार पुलिस उज्जैन पहुची , आरोपियों को किया गिरफ्तार

उज्जैन | बिहार के पटना में  BPSC बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती की परीक्षा के   पेपर लीक  मामले से जुड़े  गिरोह की तलाश कर रही पटना पुलिस को सफलता हाथ लगी है |आरोपियों की तलाश कर रही पटना पुलिस ने पांच आरोपी को उज्जैन से गिरफ्तार किया है , पकडाए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है |

बिहार के पटना स्थित आर्थिक अपराध थाने में मार्च 2024 को  BPSC द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के  पेपर लीक मामले  में प्रकरण  दर्ज किया  था जिसके बाद से ही गिरोह की तलाश पुलिस कर रही थी |

अपराध से जुड़े आरोपियों की जब लोकेशन उज्जैन मिली तो पटना पुलिस ने उज्जैन पुलिस की मदद से सभी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली |

ये है पूरा मामला 

दरअसल  बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से आयोजित तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) के पेपर लीक होने का मामला सामने आया था. 15 मार्च को आयोजित हुई इस परीक्षा के दिन ही पेपर लीक होने की खबर आई थी. हालांकि, बीपीएससी ने साक्ष्य के अभाव में परीक्षा रद्द करने से इनकार कर दिया था. बाद में, आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने पेपर लीक होने की पुष्टि की. 

आरोप है कि सरकारी कर्मचारियों ने ही पेपर लीक कराया था. ईओयू ने 15 मार्च को झारखंड के हजारीबाग में छापेमारी की थी, जिसमें 250 से ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया गया था. जांच के दौरान पता चला कि पेपर 13-14 मार्च 2024 को ही लीक हो गया था. 
ईओयू ने दर्ज की गई एफ़आईआर में परीक्षा से पहले ही प्रश्न-पत्र लीक होने का उल्लेख किया है. आयोग ने परीक्षा के बारे में सूचना 15 मार्च को दोपहर बाद 2:30 बजे दी थी. तब तक पहली पाली की परीक्षा 12:00 बजे खत्म हो चुकी थी और दूसरी पाली की परीक्षा 2:30 बजे शुरू हो चुकी थी

आरोपियों पर इन धाराओं में दर्ज मामला 

आर्थिक अपराध थाना बिहार पटना, काण्ड़ संख्या 06/2024 दिनांक 16.03.2024 धारा 420,467,468,471,120बी,34 भादवि धारा 3/10 बिहार परीक्षा संचालन अधि. 1981 एवं धारा 66 आई.टी.एक्ट

ये आरोपी लगे पुलिस के हाथ

1. प्रदीप कुमार पिता सुर्यमनी प्रसाद उम्र 28 साल निवासी ग्राम शाहपुर बलवा, थाना नगर नौसा, 2. बल्ली उर्फ सदीप कुमार पिता रणवीर पासवान उम्र 28 साल निवासी गोसाई मठ थाना नगर नौसा, 3. शिव कुमार उर्फ डॉ. शिव उर्फ बिट्टू पिता संजीव कुमार उर्फ लूटन मुखिया उम्र 26 साल निवासी शाहपुर बलवा थाना नगर नौसा, 4. तेज प्रकाश पिता कृष्णदेव प्रसाद उम्र 28 साल निवासी पुलिस थाना करायपरशुराय जिला नालंदा बिहार

 

Related posts

एकात्म पर्व के रूप में मनाई आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती

कोलंबिया में भीषण विमान हादसा, सांसद समेत 15 लोगों की मौत

मंदिर जिर्णोद्धार और मूर्ति स्थापना कार्य शुरू होने से पहले खेड़ा देवताओं को पूजा

Leave a Comment