Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

भस्म आरती के दोरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी आग , 13 पुजारी और सहयोगी झुलसे , 9 की हालत गंभीर

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह 5.49 बजे भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। इसमें पुजारी समेत 14 लोग झुलस गए। घायलों में 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें इंदौर रेफर किया गया है। बाकी उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

हादसे के समय मंदिर में हजारों श्रद्धालु महाकाल के साथ होली मना रहे थे। घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाला। गुलाल दीपक पर गिरा। अनुमान है कि गुलाल में कोई केमिकल ऐसा था, जिससे आग भड़क गई।

गर्भगृह में लगी चांदी की परत को रंग-गुलाल से बचाने के लिए फ्लैक्स लगाए गए थे। इसमें भी आग लग गई। कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पर पाया।

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, कलेक्टर ने 3 दिन में मांगी रिपोर्ट
उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी को तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।

ये हुए घायल

  • संजीव पुजारी ,सत्यनारायण सोनी,चिंतामण,रमेश,अंश शर्मा,शुभम,विकास,महेश शर्मा,मनोज शर्मा,आनंद,सोनू राठौर,राजकुमार बैस,कमल,मंगल

Related posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने स्कोप एमिनेंस अवार्ड्स में पीएसई की भूमिका को सराहा

jansamvadexpress

मेरा एनकाउंटर हो सकता है आजम खान , डरे डरे से आजम

jansamvadexpress

श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले : आम श्रधालुओ के दर्शन के लिए साल में एक बार खुलते है पट

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token