Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

भेरूगढ़ जेल गबन कांड को लेकर एडीजी जेल उज्जैन पहुंचे , सेन्ट्रल जेल का किया निरीक्षण कहा जिनके पैसे गए उनकी भर पाई करेगा शासन

मध्य प्रदेश के एडीजी जेल जी अखेतो सेमा आज उज्जैन पहुंचे और उन्होंने भेरूगढ़ जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बातचीत में कहा कि जिन लोगों के साथ फ्रॉड हुआ है उनकी भरपाई शासन द्वारा की जाएगी। ऐसा निर्णय उच्च स्तर पर लिया जा चुका है ।

सेंट्रल जेल भेरूगढ़ में हुए 15 करोड़ के गबन का मामला उजागर होने के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है। वही इस कांड की जेल विभाग द्वारा टीम बनाकर अपने स्तर पर जांच करवाई जा रही है। इसके अलावा पुलिस द्वारा भी इस मामले में जांच के लिए एक अलग से एसआईटी टीम गठित की गई है। जो इस मामले में रोज नए खुलासे कर रही है। इधर आज जेल विभाग के एडीजी जेल जी अखेतो सेमा
उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सेंट्रल जेल भेरूगढ़ का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी और गबन कांड के मामले में जेल अधिकारियों से जानकारी ली। निरीक्षण के बाद एडीजी जेल ने मीडिया के साथ बातचीत में कहां की जिन जेल कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ धोखाधड़ी हुई है उनकी राशि की भरपाई शासन द्वारा की जाएगी ऐसा निर्णय उच्च स्तर पर लिया जा चुका है। आपने बताया कि पुलिस की एसआईटी टीम इस मामले की जांच कर रही है इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा । उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि सिर्फ d.p.f. खाते ही नहीं और अन्य मदों में भी इस प्रकार की धोखाधड़ी हुई है जिसकी जांच की जा रही है।

Related posts

विन्स अवार्ड 2023 अंतर्गत निकली महिला मशाल मार्च

jansamvadexpress

भोपाल के चिल्ड्रन्स होम से 26 लडकियों के भागने का मामला , धर्मांतरण की आशंका

jansamvadexpress

MUDA केस में फंसे सिद्धारमैया : आप और भाजपा के फार्मूले पर चलेगी कांग्रेस :सीएम की कुर्सी पर बने रहेंगे सिद्धारमैया

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token