Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

विन्स अवार्ड 2023 अंतर्गत निकली महिला मशाल मार्च

उज्जैन: विन्स अवार्ड 2023 अंतर्गत बुधवार को नगर निगम द्वारा महिला मशाल मार्च के साथ-साथ महिलाओं की उपस्थिति में स्वच्छता पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मशाल मार्च की कप्तान एवं नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव के नेतृत्व में मशाल मार्च का शुभारंभ टॉवर चौक से हुआ जो प्रियदर्शनी चौराहा, शहीद पार्क होते हुए ग्राण्ड होटल पर समापन हुआ। बुधवार को विन्स प्रतियोगिता के अंतर्गत ग्राण्ड होटल पर नगर निगम की महिला अधिकारी, कर्मचारी, महिला सफाई मित्र, स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं अन्य महिला प्रतिभागियों द्वारा अनुपयोगी सामग्री को पुनः उपयोग करते हुए सजावट के सामान एवं उपयोगी सामग्री बनाई गई जिसकी प्रदर्शनी का शुभारंभ निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव एवं उपस्थित महिला पार्षदों द्वारा किया गया। इसके पश्चात् टॉवर चौराह से मशाल मार्च का शुभारंभ महिला मार्च की कप्तान एवं निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव द्वारा किया गया जो प्रीयदर्शनी चौराहा होते हुए मशाल मार्च के शहीद पार्क पर पहुंचने पर यहां उद्यान में उपस्थित महिलाओं द्वारा श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान मे अपने सहयोग का संकल्प लिया साथ ही सभी महिलाओं द्वारा श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया तत्पश्चात् शहीद पार्क से पुनः मार्च प्रारंभ होकर टॉवर चौराहा होते हुए ग्राण्ड होटल पर मशाल मार्च का समापन हुआ इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं महिलाओं द्वारा उज्जैन शहर को कचरा मुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए सामूहिक रूप से शपथ ली कि हम अपने शहर को कचरा मुक्त बनाने में सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में लोकमान्य तिलक सांस्कृतिक न्यास की नन्ही नन्ही बालिकाओं द्वारा मल्लखंभ का प्रदर्शन करते हुए सभी को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, पार्षद श्रीमती नीलम कालरा, श्रीमती राखी कड़ेल, श्रीमती जानी बाई राठौर, श्रीमती अंजली पटेल, श्रीमती सुरभि चावंड, श्रीमती आभा कुशवाहा, श्रीमती दिव्या बलवानी, सहायक आयुक्त श्रीमती कीर्ति चौहान, श्रीमती पूजा गोयल, जनसंपर्क अधिकारी श्री सुनील जैन, उपयंत्री कु. सौम्या चतुर्वेदी, श्रीमती निशा वर्मा, श्रीमती मिनाक्षी शर्मा, सहायक यंत्री अभिलाषा चौरसिया, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन श्री प्रदीप सेन, श्री पंकज सेठिया एवं महिला कर्मचारी, स्वच्छ भारत अभियान की कंसलटेंट सुश्री गरिमा गोस्वामी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम मे ज्वलंत शर्मा ग्रुप द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुती दी गई एवं संचालन ज्वलंत शर्मा द्वारा किया गया तथा आभार सहायक आयुक्त श्रीमती कीर्ति चौहान द्वारा माना गया।

Related posts

इंदौर मेट्रो का पहला ट्रायल ,गाँधी नगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 तक ट्रायल रन

Jansamvad Express Digital

पुणे में हेलीकाप्टर क्रेश में दो पायलट एक इंजीनियर की मौत: पहले भी पुणे में हुआ था हादसा

Jansamvad Express Digital

पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page