Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कांचीपुरम में श्री रामानुजाचार्य स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की कांचीपुरम आना मेरे लिए सौभाग्य की बात: मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में स्थित श्री रामानुजाचार्य स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि- “श्री रामानुजाचार्य स्वामी की पवित्र धरती कांचीपुरम के श्री पेरम्बदूर में आकर जो आनंद प्राप्त हुआ है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। सब समान हैं की शिक्षा देने एवं वैष्णववाद परंपरा से पूरी दुनिया को अवगत कराने वाले श्री रामानुजाचार्य स्वामी की पवित्र धरती कांचीपुरम आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

मुख्यमंत्री श्री चौहान को मंदिर प्रबंधन द्वारा श्री रामानुजाचार्य स्वामी का चित्र भेंट किया गया।

Related posts

भाजपा विधायक का पुतला दहन करने के मामले में कांग्रेस पार्षद सहित 03 गिरफ्तार जेल भेजा : मामला सिंहस्थ भूमि अधिग्रहण से जुड़ा

jansamvadexpress

गुना सड़क हादसे में अब तक 12 यात्रियों की मौत , मुख्यमंत्री यादव आज जाएँगे गुना

jansamvadexpress

इंदौर जिले में 73.8% वोटिंग,देपालपुर में सबसे ज्यादा इंदौर-2 में सबसे कम मतदान

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token