Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज नवा रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ कृषि भवन’ का करेंगे भूमिपूजन

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 12 सितम्बर को नवा रायपुर के सेक्टर-19 में 49.50 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले ‘छत्तीसगढ़ कृषि भवन’ का भूमिपूजन और सेक्टर-24 में 40.01 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित ‘छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मण्डी बोर्ड’ के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, ससंदीय सचिव श्री चिन्तामणि महाराज, श्री विकास उपाध्याय और सुश्री शकुन्तला साहू तथा विधायक श्री धनेन्द्र साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

‘छत्तीसगढ़ कृषि भवन’ का निर्माण सेक्टर-19 में 3.14 एकड़ में किया जाएगा।  कृषि भवन में कृषि से संबंधित समस्त विभाग-कृषि संचालनालय, कृषि अभियांत्रिकी, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, जल ग्रहण प्रबंधन, पशुधन विकास, मछली पालन के संचालनालय होंगे। भवन में कृषि मंत्री एवं कृषि उत्पादन आयुक्त का कार्यालय भी स्थापित होगा। एकीकृत कृषि भवन के निर्माण से विभाग की सहयोगी संस्थाओं के बीच आपसी सांमजस्य में वृद्धि होगी,  जिससे कृषि कार्यों में गति आयेगी तथा राज्य भर से आने वाले कृषकों की समस्याओं का निपटारा एक ही छत के नीचे संभव हो सकेगा। भविष्य में कृषि भवन को कृषि क्षेत्र के विकास हेतु एक ‘समन्वित संसाधन केन्द्र’ के रूप में विकसित किया जाएगा।

‘छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मण्डी बोर्ड’ के नवीन मुख्यालय भवन का निर्माण रिकार्ड 18 माह की अवधि में नवा रायपुर के सेक्टर-24 में 1.96 एकड़ में किया गया है। इस भवन में बेसमेंट सहित चार मंजिल हैं। भवन में मण्डी बोर्ड एवं बीज निगम के अध्यक्ष, चेयरमेन,  उच्च अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कक्ष, प्रेजेन्टेशन हॉल, किचन, डाईनिंग हॉल, पेन्ट्री, एसी, लिफ्ट, फायर फाईटिंग सिस्टम, टॉयलेट आदि बनाए गए हैं।

Related posts

छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदत्त साय लेंगे शपथ , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Jansamvad Express Digital

अमेरिका के हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री का आया बयान : सुबह की घटनाएं अपमानजनक ,इसके अनंत परिणाम होंगे

Jansamvad Express Digital

दिल्ली में आज से 2 सितंबर तक ‘मध्य प्रदेश उत्सव’, दिखेगी लघु मध्यप्रदेश की झलक: मुख्यमंत्री ने किया उदघाटन

Leave a Comment