Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

राजस्थान की 199 सीटो के लिए आज मतदान , पायलेट गेहलोत और सिंधिया ने डाला वोट

जयपुर | मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ के बाद अब  राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के अनुसार सुबह 9 बजे तक प्रदेश में 9.77 फीसदी मतदान हुआ है। जयपुर, जोधपुर समेत कई शहरों में सुबह से ही लंबी कतारें दिख रही हैं। CM अशोक गहलोत ने कहा- ‘कांग्रेस की जीत के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह आलाकमान मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी तय करेंगे। पार्टी जो भूमिका तय करेगी, वह मंजूर होगी।’

वहीं, सचिन पायलट ने कहा कि हर व्य​​क्ति यहां चुनाव लड़ रहा है। कोई भी एक चुनाव न तो लड़वा सकता है और न जितवा सकता है और न हरवा सकता है। वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में वोट डालने के बाद कहा कि सभी मतदान जरूर करें। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी जयपुर के सी स्कीम में वोट डाला।

इस चुनाव में कुल 1863 प्रत्याशी मैदान में हैं। उनकी किस्मत का फैसला प्रदेश के 5 करोड़ 26 लाख 90 हजार 146 मतदाता करेंगे। वोटिंग शाम छह बजे तक होगी। नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे।

Related posts

न्यू लायंस क्लब द्वारा नवरात्रि में होगा भव्य गरबे का आयोजन: 1 माह से चल रहीं है गरबा महोत्सव की तैयारी

jansamvadexpress

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की रेगुलर जमानत पर आज सुनवाई

jansamvadexpress

उत्तराखंड क्वे हल्द्वानी में उपद्रव के बाद कर्फ्यू , मदसरा तोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token