Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

शाह के बाद देवड़ा का विवादित बयान : देवड़ा ने बाद में बयान से लिया यू -टर्न

जबलपुर || मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह के द्वारा कर्नल सुफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान के मामले को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे की एमपी सरकार के एक और मंत्री ने देश की सेना को लेकर विवादित बयान दे दिया है |

हालही में केबिनेट मंत्री विजय शाह ने कर्नल सुफिया को आतंकियों की बहन बताते हुए एक विवादित बयान दिया था जिसको लेकर जबलपुर हाई कोर्ट के मजिस्ट्रेड द्वारा स्वत संज्ञान लेते हुए मंत्री पर प्रकरण दर्ज करवाने का आदेश दिया था जिसके बाद मंत्री शाह पर गंभीर धाराओ में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया |

उक्त प्रकरण अभी देश भर की मीडिया की स्क्रीन से हटा ही नहीं था की मध्य्प्रदेश के उप मुख्यमत्री जगदीश देवड़ा का सेना को लेकर विवादित बयान सामने आ गया |

दरअसल देवड़ा जबलपुर में एक कार्यक्रम में संबोधन कर रहे थे और आपरेशन सिंदूर को लेकर बयान देते हुए उन्होंने कहा की देश की सेना और देश के सैनिक पीएम के चरणों में नतमस्तक करते है और पूरा देश पीएम के चरणो में नतमस्तक है 

देवड़ा के इस बयान से एक बार फिर सेना का अपमान हुआ है , प्रदेश के एक के बाद एक मंत्रियो के द्वारा दिए गए बयान से कांग्रेस को प्रदेश की मोहन यादव सरकार को घेरने का मोका मिल गया है |

कांग्रेस विधायको ने की राज्यपाल से मुलाकात 

इधर विजय शाह के इस्तीफे की मांग तेज होती जा रही है कर्नल सुफिया को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर जहा एक और हाई कोर्ट ने प्रकरण दर्ज करने के लिए स्वत कदम उठाया है और पुरे मामले की जाँच हाई कोर्ट की निगरानी में किये जाने का मुद्दा उठाया है वही दूसरी और कांग्रेस के विधायको ने भी इस्तीफे को लेकर मांग तेजकर दी है , मध्यप्रदेश के नेता विपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में आज विधायको का दल राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मिला और उसके बाद राज भवन के बाद प्रदर्शन करते हुए गिरफ़्तारी भी दी |

देवड़ा ने कहा बयाना तोड़ कर पेश किया 

देवड़ा ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ‘मैं जबलपुर का प्रभारी मंत्री होने के नाते दो दिन से वहीं था। सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स का एक दिन का प्रशिक्षण शिविर था, उसमें मैं गया था और मैंने ऑपरेशन सिंदूर के मामले में कहा था… देश की सेना ने जो काम किया है। ऑपरेशन सिंदूर में उसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है।

देश की सेना के लिए देश की जनता उनके चरणों में नतमस्तक है, उनका पूरा सम्मान करती है। हमेशा देश की सेना ने देश की रक्षा के लिए काम किया है। हम उनका पूरी तरह से सम्मान करते हैं। मैंने ये कहा है। मैंने पूरा सम्मान करने की बात कही है। देश की जनता सेना के चरणों में प्रणाम करती है, नतमस्तक है।

आप अच्छी तरह से वीडियो को देखेंगे तो मेरी भावना को गलत तरीके से टर्न देकर प्रस्तुत किया जा रहा है। मुझे लगता है या तो साजिश है या विचलित है। जो शब्द मैंने कहे वो सामने आना चाहिए। इस तरह से मेरी भावना भी आहत हुई है। सेना के बारे में कौन इस प्रकार का बोल सकता है। कांग्रेस इसे गलत तरीके से प्रस्तुत कर रही है।

जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। मुझे जहां लगता है। वहां शिकायत जरूर करूंगा’

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित और आपत्तिजनक बयान देने पर जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह को लेकर कहा न्यायालय के आदेश पर काम किया जा रहा है। बाकी निर्णय शीर्ष नेतृत्व के हाथ में है।

Related posts

पश्चिम रेलवे ने शुरू की अजमेर रतलाम विंटर ट्रेन : अजमेर से बांद्रा टर्मिनल स्पेशल ट्रेन शुरू

Jansamvad Express Digital

उज्जैन के खाचरौद में गोवंश से भरी पिकअप का कहर, महिला की मौत, 3 घायल

Jansamvad Express Digital

RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक शुरू, ब्‍याज दरों का फैसला कल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment