Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयधर्मराष्ट्रीय

शाही स्नान के दोरान प्रयागराज में रहेगा ट्राफिक का यह प्लान : इसदिन होंगे 06 स्नान

प्रयागराज || उत्तरप्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद ) महाकुम्भ को लेकर देश भर से श्रधालुओ के पहुँचने का क्रम शुरू हो चूका है , इस बार कुम्भ में 40 करोड़ लोगो के पहुँचने की सम्भावना प्रशासन लगा रहा है | कुम्भ नगरी में  13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शुरुआत होने जा रही है. महाकुंभ को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं. एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर के मुताबिक महाकुंभ के दौरान 29 जनवरी को होने वाले मौनी अमावस्या के स्नान पर पांच दिनों तक शहर और मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा. 27 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक शहर और मेला क्षेत्र में वाहन नहीं जा सकेंगे. दूसरे शहरों से आने वाले वाहनों को शहर के बाहर बनाए गए पार्किंग स्थलों पर ही रोक दिया जाएगा. पार्किंग स्थलों से शटल बसों की मदद से श्रद्धालु मेला व शहर पहुंच सकेंगे.

पुलिस अधिकारी एडीजी भानु भास्कर ने  यातायात व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा है कि मौनी अमावस्या के अलावा अन्य चार प्रमुख स्नान पर्वों पर 3 दिन शहर और मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा. वाहन शहर के बाहर ही पार्किंग में रोक दिए जाएंगे. श्रद्धालु शहर के अंदर और मेले में शटल बसों की मदद से ही पहुंच सकेंगे. उन्होंने कहा है कि  24 सेटेलाइट पार्किंग बनाई गई हैं, जो मेले के सबसे करीब हैं. इन पार्किंग में सभी बेसिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. व्यवस्था ऐसी की गई है कि जिस दिशा से श्रद्धालु आएंगे, उसी दिशा में बनाए गए स्नान घाटों पर स्नान करेंगे. सामान्य दिनों में श्रद्धालुओं को स्नान के लिए एक से डेढ़ किलोमीटर जबकि पर्व के दिनों में तीन से चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा. मुख्य स्नान पर्व के दिनों पर प्रयागराज संगम स्टेशन बंद रहेगा. एक दिन पहले और एक दिन बाद भी इस स्टेशन से कोई ट्रेन नहीं चलेगी. सिविल लाइंस बस अड्डे को शटल बस का केंद्र बनाया जाएगा. हर दिशा से आने वाली शटल बसें सिविल लाइंस बस अड्डे से होकर गुजरेंगी. मेले के दौरान शहर में स्थित रोडवेज बस अड्डों से बसों का संचालन नहीं होगा. इस दौरान शहर के बाहर बनाए गए बस अड्डों से ही बसें चलेंगी. इसके अलावा किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया है. जिससे जरुर पड़ने पर एंबुलेंस को सुरक्षित निकाला जा सके.

कुम्भ क्षेत्र में  102 से ज्यादा  छोटे बड़े पार्किंग स्थल बनाए गए 

प्रयागराज के  महाकुंभ में लगभग 1900 हेक्टेयर में 102 छोटे बड़े पार्किंग स्थल बनाए गए हैं. इन पार्किंग स्थलों में साढ़े 5 लाख से ज्यादा वाहन खड़े किए जा सकते हैं. प्रयागराज में आने वाले सभी सात मार्गों पर ट्रैफिक का समुचित इंतजाम किया गया है, ताकि महाकुंभ मेले में आने वाले किसी श्रद्धालु को किसी तरह की परेशानी ना हो. पुलिस की ओर से ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है.

कब कब होंगे महाकुंभ के छह शाही स्नान

महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी को पूर्णिमा से होगी और इसका समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर होगा. प्रयागराज कुंभ मेले में छह शाही स्नान होंगे. महाकुंभ मेला का पहला शाही स्नान 13 जनवरी 2025 को होगा
दूसरा शाही स्नान 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति पर होगा, तीसरा स्नान 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या पर होगा, चौथा शाही स्नान 2 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी पर होगा, पांचवां शाही स्नान 12 फरवरी 2025 को माघ पूर्णिमा पर होगा और आखिरी शाही स्नान 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर होगा.

Related posts

INDIA Block Meeting Delhi: दिल्ली में विपक्षी गठबंधन की 7वीं बैठक, सोनिया, राहुल, अखिलेश और ममता समेत 23 दलों के नेता जुटे

डी.के. शिवकुमार को मिला सरकार बनाने का न्योता, 3 जून को लेंगे CM पद की शपथ:राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने भेजा आमंत्रण पत्र,

Jansamvad Express Digital

मुंबई की लोकल ट्रेन में डांस करने लगी लड़की: विडिओ बनाने का चस्का

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment