Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

श्री नगर की झेलम नदी में नाव पलती , 04 यात्री की मौत

कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार को झेलम नदी में एक नाव पलट गई। इस नाव में 11 लोग सवार थे, इनमें 5 स्कूली बच्चे भी थे। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, बच्चों समेत 7 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। ये नाव रोजाना लोगों को लेकर गांदरबल से बटवारा जाती है।

हाइलाइट्स

  • श्रीनगर की झेलम नदी में बोट पलटी
  • 12 से ज्यादा बच्चे थे सवार
  • नाव में सवार सभी लोग लापता

हादसे के तुरंत बाद लोकल नाविकों ने बचाव अभियान चलाया। कुछ देर बाद पुलिस और SDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुट गई।स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस हादसे के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस और प्रशासन को मामले की सूचना दे दी थी। लेकिन वो एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। वहीं इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी है और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि इस नाव में ज्यादातर बच्चे सवार थे।

मरने वालों में 2 महिलाएं
बचाए गए 7 लोगों में से 3 का इलाज चल रहा है। मारे गए लोगों में शबीर अहमद (26), गुलजार अहमद (41), 32 और 18 साल की दो महिलाएं शामिल हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस लीडर उमर अब्दुल्ला ने हादसे पर दुख जाहिर किया है।

Related posts

भोपाल में 230 स्थानों पर 350 प्रतिशत तक बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के दाम, साल में दूसरी बार तय होगी कलेक्टर गाइडलाइन

jansamvadexpress

मध्य प्रदेश में जनसुरक्षा के लिये नया डायल 112 शुरू होगा : लोकेशन ट्रैकिंग से 16 मिनट में पहुंचेगी मदद

jansamvadexpress

आगामी त्योहार को लेकर हुई शांति समिति की बैठक आयोजित

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token