Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार , गुजरात के भुज से क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

मुंबई | अभिनेता  सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी पकड़े गए। सोमवार देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से दोनों को अरेस्ट किया। इनकी पहचान विक्की साहेब गुप्ता और सागर श्रीजोगेंद्र पाल के तौर पर हुई है, जो बिहार के रहने वाले हैं। इन्हें आज मुंबई लाया जाएगा।

इन दोनों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे फायरिंग की थी। दोनों बाइक पर सवार होकर आए और 4 राउंड फायर किए। फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

एक CCTV फुटेज में दिख रहा है दोनों आरोपियों ने स्पोर्ट्स कैप पहन रखी है और कंधे पर बैग टांगा हुआ था। इस फुटेज में दोनों सलमान के घर की तरफ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी लॉरेंस गैंग का हिस्सा हैं। खान को लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।

फायरिंग की घटना के बाद लॉरेंस के भाई अनमोल ने एक ऑनलाइन पोस्ट में इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। उसने इस वारदात को ट्रेलर बताया और सलमान को वॉर्निंग दी। हालांकि, पुलिस ने इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की है। लॉरेंस कई हाई-प्रोफाइल लोगों के मर्डर के आरोप में इस वक्त तिहाड़ जेल में है।

Related posts

पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के सवाल पूरे होने के पहले ही प्रेसवार्ता छोड़कर चले गए सांसद सोलंकी

अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरूआत अन्न सेवा से, 51 हजार को परोसा जाएगा खाना

Jansamvad Express Digital

कही आप मिलावट वाली मिर्च तो नही खा रहे , उज्जैन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी लाल मिर्च बनाने के कारखाने पर दबिश दी और सेम्पल लिए

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment