Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

सड़क किनारे खड़े डम्पर से टकराई बस:2 साल के बच्चे सहित 9 लोगो की मौत

मैहर |  मध्यप्रदेश के मैहर में शनिवार देर रात यात्री बस सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गई। हादसे में 2 साल के बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 घायल हो गए। इन्हें मैहर, अमरपाटन और सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा शनिवार रात करीब 10.30 बजे नादन देहात थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे नंबर 30 पर हुआ। बताया जा रहा है कि आभा ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस (UP72 AT 4952) प्रयागराज से रीवा होते हुए नागपुर जा रही थी। बस काफी रफ्तार में थी। इसी दौरान चौरसिया ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े हाइवा (CG04 NB 6786) से जा टकराई। 53 सीटर बस में 45 यात्री सवार थे।

सूचना मिलते ही नादन और मैहर पुलिस के साथ ही एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल और एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। घायलों में से 9 को अमरपाटन, 7 को मैहर सिविल हॉस्पिटल जबकि 8 को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related posts

सीधी में एक युवक के साथ हुई शर्मनाक हरकत के विरोध में युवा कांग्रेस ने प्रदेशभर में मुख्यमंत्री शिवराज का पुतला जलाया

jansamvadexpress

चौथी मंजिल से गीरा नाबालिग छात्र : परिजन ने स्कुल परिसर में किया हंगामा

jansamvadexpress

आज रात 08 बजे देश के नाम पीएम मोदी का संबोधन : सीजफायर के 51 घंटे के बाद देश को संबोधित करेंगे मोदी

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token