Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

सालो साल बाद बांग्लादेश में तबाही वाली बाढ़ : कई जाने गई

बांग्लादेश के पूर्वी इलाके में 30 सालों में सबसे विनाशकारी बाढ़ आई है। इससे 12 जिले में करीब 48 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ में हजारों घर जलमग्न हो गए जिसकी वजह से कई परिवारों को दूसरे इलाके में शरण लेनी पड़ी है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बांग्लादेश में आई बाढ़ को लेकर चिंता जाहिर की है और मदद की पेशकश की है। पाकिस्तानी पीएम ने शुक्रवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस को चिट्ठी लिखी।

शरीफ ने चिट्ठी में लिखा है, “पाकिस्तान बाढ़ से प्रभावित उन लोगों के साथ बहादुरी से खड़ा है जिन्होंने अपने करीबी लोग, घरों और रोजगार खो दिए हैं। हम बांग्लादेश को किसी भी प्रकार की सहायता देने के लिए तैयार हैं।”

भारत पर बिना चेतावनी दिए पानी छोड़ने का आरोप

इससे पहले अंतरिम सरकार के कुछ नेता समेत खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेताओं ने भी इस बाढ़ के लिए भारत को दोषी बताया था। शेख हसीना को सत्ता से हटाने वाले छात्रों के लीडर नाहिद इस्लाम ने आरोप लगाया कि भारत ने बिना चेतावनी पानी छोड़ दिया। अब नाहिद बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सलाहकार हैं।

BNP पार्टी के संयुक्त महासचिव रूहुल कबीर रिजवी ने आरोप लगाया कि भारत ने जानबूझकर त्रिपुरा में गोमती नदी पर बने डंबूर बांध का दरवाजा खोला,जिसकी वजह से इतनी भीषण बाढ़ आई। उन्होंने कहा कि भारत को बांग्लादेश के लोगों की परवाह नहीं है।

सोशल मीडिया पर भी भारत के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है। बांध के पुराने वीडियो को यह कहकर शेयर किया जा रहा है कि भारत ने पानी छोड़कर बांग्लादेश में बाढ़ ला दी है। कई ऐसे पोस्ट वायरल हैं जिनमें दावा किया गया है कि भारत ने जानबूझकर बांग्लादेश में पानी छोड़ा, क्योंकि वह शेख हसीना के हटने से नाराज है।

Related posts

उत्तर प्रदेश में माफियाओ का अंत शुरू , अतीक के बेटे असद का यूपी STF ने किया एनकाउंटर,उमेश पाल हत्या का था आरोपी

jansamvadexpress

नगर भोज में उमड़ा जन सैलाब ,श्री लवखेड़ी हनुमान मंदिर में हुआ भव्य नगर भोज का आयोजन

jansamvadexpress

NTA ने घोषित की NET 2024 परीक्षाओ की नई तारीख : 21 अगस्त से 4 सितम्बर के बीच होगी परिक्षाए

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token