Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsराष्ट्रीय

हमास युद्ध अपडेट : इजराइल का दावा- पास की इमारत से महिला का शव मिला; गाजा में फिलिस्तीनी संसद तबाह

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में अल-शिफा अस्पताल में इजराइली सेना की घुसपैठ की वजह बताई। उन्होंने कहा- हमें काफी मजबूत संकेत मिले थे कि हमास ने कुछ बंधकों को अस्पताल में छिपाया है।

नेतन्याहू ने CBS न्यूज को बताया कि बंधकों के बारे में इजराइली इंटेलिजेंस को जानकारी मिली थी। हालांकि, प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि इजराइली सेना की घुसपैठ से पहले ही हमास ने बंधकों को अल-शिफा अस्पताल से निकाल कर कहीं और शिफ्ट कर दिया।

वहीं, IDF ने बताया है कि अल-शिफा अस्पताल के पास की एक इमारत से किबुत्ज बेरी से बंधक बनाई गई 65 साल की महिला का शव मिला है। महिला का नाम यहूदित वीज बताया गया है। IDF को उसके शव के पास से AK-47 जैसे हथियार भी मिले हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पहुंचकर सूर्य देव को दिया अर्ध्य,विक्रम नव वर्ष आरंभ पर प्रदेश वासियों को दी शुभ कामनाएं

jansamvadexpress

इंदौर नगर निगम के अधिकारी के घर EOW की कार्रवाही : आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा मामला

jansamvadexpress

हाथो की सफाई दिखाकर शहर की जनता को लुटने वाला गिरोह गिरफ्तार , पुलिस ने मिडिया के सामने करवाया डेमो

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token