घट्टिया || तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शासकीय और प्राइवेट विद्यालयों के तत्वावधान में बुधवार को विद्यार्थी प्रवेशोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। स्कूल स्टॉफ द्वारा विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के भोपाल से प्रसारित “स्कूल चले हम” अभियान कार्यक्रम को बड़ी स्क्रीन पर दिखाया। तत्पश्चात विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आरंभ हुआ। जिसमें नव प्रवेशित बालक- बालिकाओं को तिलक लगाकर तो पुष्पमाला पहनाते हुए स्वागत किया। बालक- बालिकाओं को अतिथिगणों द्वारा पुस्तकों का वितरण भी किया गया।
