Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

लाड़ली बहना के सामने कांग्रेस ने जारी की नारी सम्मान योजना,उज्जैन में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने महिलाओ के फार्म भरे

उज्जैन|| कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कांग्रेस की सरकार में 1500 रुपए प्रति माह और गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा,बजरंगदल और पीएफआई पर लगेगा प्रतिबन्ध, प्रदेश में चुनावी हलचल तेज हो गई है, बीजेपी की लाड़ली बहना योजना के सामने अब कांग्रेस नारी सम्मान योजना लेकर आई है। मंगलवार को उज्जैन में पूर्व केबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में अपनी बात रखते हुए 1500 रुपए प्रति माह महिलाओ को और गैस सिलेंडर 500 रुपए में देने का वादा किया।

उन्होंने बजरंग दल और पीएफआई को लेकर कहा की अगर दोनों संगठनो ने समाज और देश को बांटने की कोशिश की तो मध्य प्रदेश में भी प्रतिबंधित किया जाएगा। नारी सम्मान योजना का शुभारंभ करने के लिए हरी फाटक स्थित होटल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन वर्मा विधायक दिलीप गुर्जर ,महेश परमार, रामलाल मालवीय, मुरली मोरवाल प्रदेश प्रवक्ता रीना बोरासी, शहर अध्यक्ष रवि भदोरिया जिला अध्यक्ष कमल पटेल सहित कांग्रेस के स्थानीय नेता उपस्थित थे। सज्जन सिंह वर्मा ने प्रदेश की सभी 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए देने की बात कही |

साथ ही प्रदेश में सरकार आने पर 500 रुपए में सिलेंडर देने का भी वादा किया। इसके लिए कांग्रेस का कार्यकर्ता मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिलाओं से हर गली मोहल्ले और घर में जाकर फ़ार्म भरवाएगा, ईमानदारी से फ़ार्म फील किया जाएगा | कोई शर्त नहीं होगी सभी को 1500 रुपए मिलेंगे, इसके लिए कोई आय सिमा भी नहीं रखी गई है, करोड़ पति फ़ार्म भरेगा तो उसे भी देंगे।

वार्ड 15 में सज्जन वर्मा ने महिलाओ के भरे फार्म 

योजना शुरू होने के साथ ही कांग्रेस जन वार्डो में महिलाओ के फार्म भरने के लिए भी पहुँच गए , उज्जैन के वार्ड 15 में अवंती पूरा क्षेत्र में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदोरिया ,विवेक यादव सहित कार्यकर्ताओ ने पहुँच कर महिलाओ के फार्म भरे |

 

 

Related posts

संध्या यादव पर टिप्पणी को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद, बोले- कांग्रेस ने बयान को गलत तरीके से पेश किया

Jansamvad Express Digital

उज्जैन की गलियों में कपिल देव की मस्ती :बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

Jansamvad Express Digital

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

Leave a Comment