Jan Samvad Express
Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 180; algolist: 0; multi-frame: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 47;
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

आजादी के बाद पहली बार जूना नागदा में पहुंचेगा पाईप लाईन से पानी

नागदा जंक्शन। आजादी के बाद पहली बार जूना नागदा में नगरपालिका द्वारा पाईप लाईन के माध्यम से चंबल नदी का पानी पहुंचाया जाएगा। नगरपालिका अध्यक्ष संतोष गेहलोत के मार्गदर्शन में शनिवार की सुबह नगरपालिका की जलशाखा के कर्मचारियों ने स्टेट हाईवें नंबर 17 पर स्थित जूना नागदा फंटे पर डिस्ट्रीब्यूशन लाईन से जूना नागदा टंकी को जोडऩे के लिए पाईप डालने का कार्य शुरु किया, जिसमें कर्मचारियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

पार्षद रामकुंवर विजयसिंह सिसोदिया ने नगरपालिका अध्यक्ष संतोष गेहलोत, जलकार्य समिति प्रभारी प्रकाश जैन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि लगभग 3000 की जनंसख्या वाला क्षेत्र लाभांवित होगा। नगरपालिका द्वारा अभी तक टैंकर के माध्यम से क्षेत्र में जल आपूर्ति की जाती थी, हालांकि अभी पाईप लाईन का कार्य टेस्टिंग मोड में है सामान्य स्थिति होने तक टैंकर से पानी देने की व्यवस्था जारी रहेगी। जलकार्य समिति प्रभारी जैन ने बताया कि श्रमिक बाहुल्य क्षैत्र में नागरिकों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिदिन शाम को नगरपालिका ने कैम्प लगाकर समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण किया, नाममात्र के शुल्क पर नल कनेक्शन दिए गए, जिससे क्षैत्रवासियों में उत्साह का माहौल व्याप्त है।

Related posts

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

jansamvadexpress

भारत दौरे पर आए क्रोएशिया के प्रधानमंत्री ने परिवार सहित किया ताजमहल का भ्रमण

jansamvadexpress

अमित शाह का पुड्डुचेरी दौरा, जनसभा को करेंगे संबोधित

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token