Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर की वकील लापता: भोपाल में मिली आखिरी लोकेशन : लावारिस बैग मिला ट्रेन में

इंदौर || इंदौर की 29 वर्षीय युवती अर्चना तिवारी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं, इंदौर में रहकर सिविल जज की परीक्षा की तैयारी के साथ वकालत भी कर रही थीं।

कटनी जाने के लिए इंदौर से निकली एक 29 वर्षीय युवती अर्चना तिवारी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। अर्चना 7 अगस्त की सुबह ट्रेन नंबर 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस के बी-3 कोच की सीट नंबर 3 पर सवार होकर निकली थीं। आखिरी बार उन्हें भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन तक ट्रेन में देखा गया, लेकिन इसके बाद से वह लापता हैं। युवती का बैग उमरिया स्टेशन पर बरामद किया गया है, लेकिन वह खुद कहां गई, इसका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है

जीआरपी कटनी के सब इंस्पेक्टर अनिल मरावी ने बताया कि युवती के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिजनों से युवती की फोटो प्राप्त कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब तक कोई ऐसा फुटेज नहीं मिला है जिससे यह पता चल सके कि अर्चना ट्रेन से कब और कहां उतरीं। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। मरावी के अनुसार, अर्चना पढ़ी-लिखी और समझदार युवती है, वह सिविल जज बनने की तैयारी कर रही थी। ऐसे में अचानक गुम हो जाना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। अर्चना की तलाश के लिए पुलिस ने भोपाल सहित ट्रेन के पूरे रूट पर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

12 साल की बच्ची से दुष्कर्म , आरोपी फरार राजनीति शुरू

Jansamvad Express Digital

युद्धविराम समझौते के तहत अदला-बदली के दूसरे दौर में हमास ने 13 इजराइलियों और चार विदेशियों को रिहा किया

Jansamvad Express Digital

इंदौर के बाजार में दिखी रोनक , धनतेरस पर हुई 100 करोड़ से अधिक की खरीदी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment