Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

इजरायल-ईरान जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया को चौंकाया, छोड़कर चल दिए G7 समिट, जानें किसका देने जा रहे साथ?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प G7 समिट छोड़कर अमेरिका रवाना:कहा- मैं सीजफायर के लिए नहीं लौट रहा, बात उससे कहीं बड़ी; G7 देशों का इजराइल को समर्थन

Donald Trump Leaves G7 Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक कनाडा में हो रहे G7 शिखर सम्मेलन छोड़ दिया और अमेरिका लौट गए. ईरान-इजराइल संघर्ष को असली वजह माना जा रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा में चल रही G7 शिखर बैठक को बीच में ही छोड़ने का फैसला किया. ट्रंप अब अमेरिका लौट चुके हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने यह कदम मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते तनाव, खासतौर पर ईरान और इजरायल के बीच हालात को देखते हुए उठाया है.

ट्रंप ने इससे पहले सोशल मीडिया पर तेहरान के लोगों को शहर खाली करने की चेतावनी भी दी थी, जिससे यह साफ हो गया कि अमेरिका इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है. व्हाइट हाउस ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप जरूरी मुद्दों पर ध्यान देने के लिए अमेरिका लौटे हैं. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या अमेरिका इस युद्ध में सीधे शामिल होने जा रहा है? और वे कौन-से अहम मुद्दे हैं, जिनके लिए ट्रंप को बीच सम्मेलन से लौटना पड़ा?

इससे पहले ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा- ईरान को परमाणु ‘समझौते’ पर हस्ताक्षर करने चाहिए। ईरान न्यूक्लियर हथियार नहीं रख सकता है। मैंने यह बार-बार कहा है! सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए।

कनाडा के अल्बर्टा राज्य के कैननास्किस में चल रहे G7 समिट में इजराइल-ईरान तनाव का असर दिख रहा है। समिट के पहले दिन G7 देशों ने इजराइल का समर्थन किया। मंगलवार सुबह साझा बयान में कहा कि इजराइल को अपनी आत्मरक्षा करने का अधिकार है। ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए।

 

Related posts

राहुल गांधी की SIR याचिका में 14 खामियां, सुप्रीम कोर्ट में टली सुनवाई

पिपलीनाका से भेरुगढ़ चौडीकरण के विरोध में रहवासियों ने किया भाजपा कार्यलय का घेराव : जमकर हुआ हंगामा

Jansamvad Express Digital

आरपीएफ, जीआरपी एवं स्टेंड संचालक की हठधार्मिता: 400 से अधिक ऑटो स्टेशन परिसर से नदारत, यात्री हुए परेशान

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment