Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बस और टेंकर की भीषण भिडंत: 14 पुरुष ,2 महिला, 2 बच्चो सहिव 18 की मौत

Unnav UP |  उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार सुबह 5.15 बजे डबल डेकर बस और टैंकर की टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार 18 यात्रियों की मौत हो गई। 19 घायल हैं। मृतकों में 14 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चे हैं। बस बिहार के सीवान से दिल्ली जा रही थी।

हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी बस की ड्राइवर साइड की बॉडी पूरी तरह अलग हो गई। यात्री बाहर गिर गए। उनकी वहीं मौत हो गई। हादसे के वीडियो सामने आए हैं। इनमें दिख रहा है कि सड़क पर लाशें बिखरी पड़ी हैं।

पुलिस ने बताया कि बस दूध के टैंकर को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान बेकाबू होकर टैंकर को टक्कर मारते हुई पलट गई। बस में 59 यात्री सवार थे। 22 सुरक्षित हैं। 18 मृतकों में अभी 16 की शिनाख्त नहीं हुई हैं। 15 घायलों को बांगरमऊ सीएचसी में इलाज चल रहा है। 4 गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

हादसे के बाद उन्नाव जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे 

हादसे के बाद SP उन्नाव एसएस मीना, SDM समेत अन्य अफसर घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल की. वहीं DM गौरांग राठी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। DM ने CMO को जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम के साथ घायलों के इलाज की जिम्मेदारी दी. दरअसल, रविवार करीब 3 बजे उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जमालुद्दीनपुर गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक व डग्गामार बस में सीधी भिड़ंत हो गई. डग्गामार बस उन्नाव से सवारियां लेकर सफीपुर जा रही थी और तेज रफ्तार ट्रक बांगरमऊ से उन्नाव की ओर आ रहा था. बस में 30 से ज्यादा सवारियां सवार थी. आमने सामने की टक्कर में बस की दाईं ओर के परखच्चे उड़ गए. वहीं तेज आवाज व यात्रियों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो खौफनाक मंजर देखकर होश उड़ गए.

Related posts

महाकाल मंदिर शरण को लेकर जीएसआई जाँच टीम आई

jansamvadexpress

महाकाल लोक में कार लेकर पहुँचाना महंगा पढ़ गया: भाजपा नेता की कलेक्टर एसपी ने निकाल दी हेकड़ी

jansamvadexpress

एमएलसी सूरज रेवन्ना पर उसके ही सहयोगी ने लगाया योन उत्पीडन का आरोप , प्रज्वल के बाद भाई सूरज रेवन्ना भी गिरफ्तार

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token