Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागराष्ट्रीय

एमपी में विदेशी निवेशको को लाने विदेश जा रहे सीएम डॉ मोहन यादव : आज से 30 नवम्बर तक जर्मनी और लन्दन दौरे पर

भोपाल || एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव प्रदेश में  रोजगार और उद्योग  को बढ़ावा देने पर जोर दे रहे है , प्रदेश में मुख्यमंत्री की कमान सँभालने के बाद से ही लगातार प्रदेश के अलग अलग संभाग में इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया , उज्जैन इंदौर जैसे शहरो में इसका असर भी देखने को मिला , प्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन में बनाई गई विक्रम उद्योग पूरी के हालात यह है की अब यह उद्योग पतियों को जगह नहीं मिल पा रही है , MPIDC के द्वारा विक्रम उद्योग पूरी का क्षेत्र बढाने के लिए प्रयास किया जा रहा है इसके लिए लगातार किसानो से बात भी की जा रही है |

वही  मध्यप्रदेश के अलग-अलग संभागीय मुख्यालयों पर रीजनल इंडस्ट्रियल समिट का आयोजन करने के बाद अब सीएम डॉ. मोहन यादव अब  विदेशों में निवेशकों से चर्चा करेंगे। वे रविवार से एक सप्ताह की विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। लंदन और जर्मनी की यात्रा पर जाने से पहले मुख्यमंत्री ने शनिवार को भोपाल में सीएम हाउस में उद्योगपतियों और निवेशकों से चर्चा की। इस दौरान सीएम को दही-मिश्री खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

01 दिसंबर को विदेश यात्रा से लोटेंगे डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 से 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी प्रवास पर रहेंगे। इससे पहले उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के साथ मुंबई, बेंगलुरु, कोयंबटूर और कोलकाता में 4 रोड-शो के बाद, यह दौरा अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों के बीच मध्यप्रदेश में निवेश अवसरों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने का एक प्रयास है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिवसीय यात्रा में यूके के लंदन, बर्मिंघम तथा जर्मनी के म्यूनिख और स्टटगार्ट का दौरा करेंगे। इन स्थानों पर वे 2025 में प्रदेश में निवेश और औद्योगिक सहयोग के अवसरों को बढ़ाने के लिए औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे।

Related posts

कांग्रेस के पूर्व विधायक रामलाल मालवीय भाजपा में शामिल , दिग्विजय सिंह के गुट को बड़ा झटका

वैदिक घडी एप्लीकेशन लांच होने वाले दिन ही हुई हैक , प्रबंधक ने की सायबर विभाग में शिकायत

Jansamvad Express Digital

महाकाल दर्शन कर उज्जैन के संत अयोध्या रवाना

Leave a Comment