Jan Samvad Express
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयधर्मराष्ट्रीय

ओडिशा के पूरी स्थित जगन्नाथ मंदिर का खजाना खोला गया: 46 साल बाद खोला गया मंदिर का खजाना

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर का प्रतिष्ठित खजाना ‘रत्न भंडार’ आज खुल गया है। राज्य सरकार ने आभूषणों और अन्य कीमती सामानों की सूची बनाने के लिए इस खजाने को 46 साल बाद खोला है। इससे पहले यह सन् 1978 में खोला गया था। यहां के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने बताया कि रत्न भंडार के खुलने के बाद कैसे इसका   रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा। साथ ही यह भी बताया कि इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी कौन करेगा।

ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर का खजाना आज (14 जुलाई) दोपहर 1:28 बजे खोल दिया गया। ओडिशा मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है। इस दौरान भंडार गृह में सरकार के प्रतिनिधि, ASI के अधिकारी, श्री गजपति महाराज के प्रतिनिधि समेत 11 लोग मौजूद हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, सरकार रत्न भंडार में मौजूद कीमती सामानों की डिजिटल लिस्टिंग करेगी, जिसमें उनके वजन और निर्माण जैसे डिटेल होंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के सुपरिटेंडेंट डीबी गडनायक ने कहा कि इंजीनियर्स मरम्मत कार्य के लिए रत्न भंडार का सर्वे करेंगे।

मंदिर का खजाना आधिकारिक तौर पर आखिरी बार 46 साल पहले 1978 में खोला गया था। खजाना खोलने से पहले प्रशासन ने लकड़ी के भारी 6 संदूक मंगाए। एक संदूक उठाने के लिए 8 से 10 लोगों को लगना पड़ा। इन्हें रत्न भंडार गृह में भेजा गया है।

SP पिनाक मिश्रा ने बताया, ‘सब कुछ मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार किया जा रहा है। मुझे कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं है। हाई लेवल कमेटी और उसके सदस्य बाहर आने के बाद रत्न भंडार से जुड़ी जानकारी देंगे।’

Related posts

मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव का शपथ विधि समारोह आज , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे शामिल

jansamvadexpress

अमिताभ बच्चन की पोती ने लगाई दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका , फेक न्यूज़ से जुड़ा मामला

jansamvadexpress

जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी आवेदकों की समस्याएं, 140 आवेदन हुए प्राप्त

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token