Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे महाकाल मंदिर

उज्जैन में राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विधानसभा चुनाव में BJP टिकट नहीं देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह घबराए हुए हैं। कई मंत्रियों के टिकट काटकर गुजरात जैसा प्रयोग हो सकता है। लेकिन, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जनता मन बना चुकी है।

दिग्विजय यहां घटि्टया विधानसभा में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में शामिल होने आए। इससे पहले वे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। चांदी द्वार से महाकाल के दर्शन किए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘CM से लेकर सभी मंत्रियों के टिकट कटेंगे। जो बिकने वाले थे, सब बिक गए, अब कोई बिकने वाला नहीं है।’ कांग्रेस के पक्ष में लहर है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा, की ’19 साल बाद इन्हें लाड़ली बहना याद आ रही है। अब तक क्या करते रहे। जब बिजली के बिल की वसूली में कुड़की की, तब मामा जी को अपनी भांजियों और बहनों के पति यानी जीजा जी पर दया नहीं आई। उन्हें जेल भेज दिया। मैं तुम्हारा मामा, मैं तुम्हारा भैया, सब इनकी नाटक – नौटंकी है।’
दिग्विजय सिंह ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को फ्लॉप बताया। शिवराज सरकार को घेरते हुए कहा, ‘पिछले 20 साल में किसी भी वर्ग के लिए कुछ नहीं किया। अनुसूचित जाति, जनजाति की जमीनें छीन लीं। उन पर अत्याचार किया। जंगल की जमीन पर आदिवासी के पट्टे कैंसिल कर दिए।’ उन्होंने बातचीत के दौरान शिवराज सरकार पर व्यापारियों से लूट और चंदा वसूली का आरोप लगाया कहा कि कौन सा वर्ग उनको आशीर्वाद देगा। लोगों में गुस्सा है। लोग दंड देने के लिए बैठे हैं।

Related posts

बिछड़ौद के श्री गलगल महादेव मंदिर परिसर में लगा दो दिवसीय मेला, 30 हजार से अधिक ग्रामीण पहुंचे

सलमान खान के घर चली गोलिया , लारेन विश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी , महाराष्ट्र सरकार ने बधाई सलमान की सुरक्षा

उज्जैन में अमित शाह की आमसभा , राज्य से ज्यादा केंद्र के कामो का बखान , शिवराज से ज्यादा कमलनाथ ,दिग्विजय और राहुल सोनिया के नाम का जिक्र

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment