Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

कैम्ब्रिज में अपने उद्बोधन के माध्यम से की राहुल ने मन की बात -कहा मेरे फोन को टेप किया जाता मुझ पर कई आपराधिक मामले किये दर्ज

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ब्रिटेन में एक कार्कीयक्रम के दोरान अपने पूर्व  कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में स्पीच दी। मंगलवार को हुए एक  इवेंट के दौरान राहुल ने भारत में विपक्षी पार्टियों और नेताओं की दिक्कतों का जिक्र किया था। जिसका वीडियो लिंक सैम पित्रोदा ने शेयर किया है।

स्पीच के  वीडियो में राहुल कह रहे हैं- “मेरे फोन की जासूसी होती है। विपक्ष के खिलाफ केस दर्ज किए जाते हैं। भारत में विपक्षी नेता के तौर पर यह एक ऐसा दबाव है, जो लगातार झेलना पड़ता है।”

कैम्ब्रिज में  स्पीच के दोरान  राहुल क्या कह रहे हैं…

  • विपक्ष के खिलाफ केस दर्ज किए जाते हैं। मेरे खिलाफ कई क्रिमिनल केस दर्ज किए गए हैं, लेकिन ये केस ऐसी चीजों के लिए दर्ज किए गए, जो आपराधिक नहीं थीं। जब देश में मीडिया और लोकतांत्रिक ढांचे पर इस तरह का हमला हो रहा हो तो विपक्ष के तौर पर आपके लिए लोगों से बात करना मुश्किल हो जाता है।
  • लोकतंत्र के लिए जरूरी ढांचा- संसद, स्वतंत्र प्रेस, न्यायपालिका सब विवश होते जा रहे हैं। इसलिए हम भारतीय लोकतंत्र के मूल ढांचे पर हमले का सामना कर रहे हैं।
  • बड़े पैमाने पर राजनीतिक नेताओं के फोन में पेगासस है। मेरे फोन में भी पेगासस था। मुझे इंटेलीजेंस अफसरों ने बुलाकर कहा था कि आप फोन पर जो कुछ भी कहें, बेहद सतर्क होकर कहें, क्योंकि हम इसे रिकॉर्ड कर रहे हैं। यह एक ऐसा दबाव है,जो हम महसूस करते हैं।
    • भारतीय संविधान में भारत को राज्यों का संघ बताया है। उस संघ को बातचीत की जरूरत है। यह वह बातचीती है जो खतरे में है। आप देख सकते हैं तस्वीर जो संसद भवन के सामने की है। विपक्ष के नेता कुछ मुद्दों पर बात कर रहे थे, और उन्हें जेल में डाल दिया गया। ऐसा 3 या 4 बार हुआ है। जो हिंसक था।
    • लंदन पहुंचने पर राहुल का नया लुक सबसे ज्यादा सुर्खियों में था। राहुल नए लुक में कैंब्रिज पहुंचे तो एक फैन ने उनके साथ फोटो शेयर की। इसमें राहुल सेट की हुई दाढ़ी, कोट और टाई में नजर आ रहे हैं। 7 सितंबर 2022 में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के करीब 6 महीने बाद राहुल का लुक बदला हुआ नजर आ रहा है।

  • मई 2022 में भी कैंब्रिज में स्पीच दी थी, मोदी पर बयान की हुई थी आलोचना
    राहुल गांधी इससे पहले मई 2022 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी गए थे। यहां पर उन्हें आईडियाज फॉर इंडिया विषय पर बोलना था। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं जैसे संसद और चुनाव आयोग को उनका काम नहीं करने दे रहे हैं। भाजपा ने उनके इस बयान पर ऐतराज जाहिर किया था। सवाल पूछा था कि देश के प्रधानमंत्री पर विदेश में ऐसा बयान क्यों दिया?

  • राहुल कैंब्रिज के छात्र रह चुके, सुरक्षा के चलते दूसरे नाम से डिग्री ली थी
    राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में रॉल विंची के नाम से पढ़ाई की थी। उन्होंने डेवलपमेंट स्टडी में 1995 में एमफिल किया था। नाम इसलिए बदलना पड़ा था, क्योंकि पिता राजीव गांधी की हत्या के बाद सभी राहुल की सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद थे। राहुल की डिग्री को लेकर जब विवाद शुरू हुआ तो तब कैम्ब्रिज की उपकुलपति रही प्रो. एलिसन रिचर्ड ने भी एक पत्र लिखा और बताया कि राहुल ने रॉल विंची के नाम से डिग्री हासिल की थी।

Related posts

सिंहस्थ 2028 के कामो की समीक्षा करने पहुचे विशेष पुलिस महानिर्देशक

jansamvadexpress

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन पहुंची महाकाल दर्शन करने

jansamvadexpress

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति बनने की रेस में शामिल हैं ये नाम, यहां देखें दावेदारों की लिस्ट

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token