Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर विधानसभा में विधायको के बीच हुई हाथापाई धक्कामुक्की

जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार को विधायकों के बीच जमकर हाथापाई हुई। सत्ता पक्ष और विपक्षी भाजपा के विधायकों ने एक-दूसरे का कॉलर पकड़ा और धक्कामुक्की की। सदन में हंगामे के बाद स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

दरअसल, लेंगेट से विधायक खुर्शीद अहमद शेख ने सदन में आर्टिकल 370 की वापसी का बैनर लहराया। बैनर पर लिखा था, ‘हम अनुच्छेद 370 और 35ए की बहाली और सभी राजनीतिक कैदियों की रिहाई चाहते हैं। भाजपा विधायक और विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इसका विरोध किया। विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

भाजपा विधायकों के विरोध का सिलसिला यहीं नहीं थमा। वे सदन के वेल से होते हुए खुर्शीद अहमद शेख के पास पहुंचे और उनके हाथ से बैनर छीन लिया। इस दौरान सज्जाद लोन और वहीद पारा और नेशनल कॉन्फ्रेंस के कुछ अन्य विधायक शेख के समर्थन में भाजपा विधायकों से भिड़ गए।

इस दौरान बैनर फाड़ने को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के कॉलर पकड़ी और बैनर छीनने लगे। हंगामा बढ़ता देख बीच बचाव कर रहे मार्शलों ने भाजपा विधायकों को सदन से बाहर कर दिया।

Related posts

उत्तरकाशी टनल हादसा : टनल में फंसे मज़दूरों को निकालने के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं?

Jansamvad Express Digital

प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में किया समाज के वरिष्ठ जनों का स्वागत

TMC में महाभूकंप: दिग्गज सांसद सुखेंदु शेखर राय का इस्तीफा, क्या गिरने वाली है ममता सरकार या होने जा रही है बड़ी टूट?

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment