Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका : हादसे से दहल गई दिल्ली, कार के परखच्चे उड़े, कई लोग घायल

नई दिल्ली || सोमवार को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक जोरदार धमाका हुआ , ये धमाका पार्किंग में खड़ी कार में हुए जिसके बाद आसपास खड़ी कारो में भी आग लग गई । ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हो गई है और 24 लोग घायल हैं। धमाके की वजह साफ नहीं है, लेकिन इसके बाद दिल्ली समेत मुंबई, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम 6.55 बजे फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 की पार्किंग में खड़ी एक इको कार में धमाका हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी 3 और गाड़ियां जल गईं।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं NIA और NSG को भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

शुरुआती खबरों के मुताबिक ये कोई आम ब्लास्ट नहीं लग रहा, लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा. इसलिए एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया है, ताकि हर पहलू की बारीकी से जांच की जा सकें. जैसे ही लाल किले के पास धमाके की सूचना मिली वैसे ही आला अधिकारियों का भी मौके पर पहुंचना शुरू हो गया. गौर करने वाली बात ये है कि जब ये धमाका हुआ उस वक्त ये एरिया भीड़ से भरा हुआ होता है क्योंकि ठीक सामने ही चांदनी चौक का एरिया है. इस वक्त लाल किले और चांदनी चौक के बीच के रास्ते पर ट्रैफिक भी अच्छा-खासा होता है.

Related posts

वाहन चोरी के लिए पुरुष ही नहीं महिला चोरनी भी निकली उज्जैन की सड़कों पर

अगले दो दिन तक पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में शीत लहर का अनुमान: मौसम विभाग

Jansamvad Express Digital

क्रिकेटर धवल कुलकर्णी ने किये महाकाल दर्शन : परिवार सहित भस्म आरती में हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment