Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराज्य

नशा मुक्ति जनजागरण अभियान के तहत शनिवार को चिराखन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

रिपोर्ट:- सचित बाहेती

बदनावर। हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर दिलवाया नशा मुक्ति का संकल्प, राहुल डोडिया ने युवाओं से कहा- नशे से हमेशा दूर रहना चाहिए नशा अपनी जिंदगी और जीवन दोनों और को बर्बाद कर देता है

नशा मुक्ति जन जागरण अभियान के तहत शनिवार को चिराखन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ वहीं कार्यक्रम के संयोजक जितेन्द्र जाट ने कहा नशा एक बुराई है नशा समाज के लोगों के लिए भी दुख दाई है नशा गांव वालों से नशे से युवाओं को बचाने के लिए जागरूक व जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की गांव के पाटीदार धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता राहुल डोडिया, विशेष अतिथि अशोक पटेल, जितेन्द्र शर्मा,गट्टू सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि मातृशक्ति अनामिका ठाकुर मौजूद थे अनामिका ठाकुर ने कहा कि नशा करना स्वयं के साथ साथ परिवार को भी बर्बाद करना है। एक बार जिसे नशे की लत लग जाती है वह इसके जाल में फंसता चला जाता है। हमें मिलकर नशे से जंग जीतना है। आपका गांव नशा मुक्त गांव बने। यह लक्ष्य रखे। उन्होंने युवाओं को नशा मुक्ति को लेकर संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम को संबोधित बनवारी शर्मा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के युवा मौजूद रहे अंत में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर नशामुक्ति का संकल्प दिलाया गया। इस अभियान के यह अभियान मंगलवार व शनिवार को अलग अलग गांवों में चलाया में जा रहा है। समिति के सदस्य गांव गांव जाकर बैठक ले रहे है। जिसमें नशे के दुष्परिणाम बताकर नशा छोड़ने का संकल्प दिलवाया जा रहा है इस मौके पर सरपंच कालुराम भाभर, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष दिनेश, पप्पू पाटीदार,बाबुलाल चौधरी, बंटी पाटीदार, घनश्याम पाटीदार, सत्यनारायण पाटीदार, रमेश चौहान, मनीराम पाटीदार, गोकुल चौधरी, महेश बैरागी, आदि ग्रामीण जन मौजूद थे आभार सुमेर चौधरी ने माना

Related posts

महाराष्ट्र चुनाव में फिर पंवार परिवार पार्टी सिम्बोल को लेकर कोर्ट पहुंचे : घड़ी चुनाव चिन्ह के उपयोग को रोकने शरद पंवार कोर्ट पहुंचे

लाड़ली बहना के सामने कांग्रेस ने जारी की नारी सम्मान योजना,उज्जैन में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने महिलाओ के फार्म भरे

Jansamvad Express Digital

महाकाल आने वाले श्रद्धालुओ के लिए ये खबर

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment