Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयधर्मराजनीतिराष्ट्रीय

प्रियंका और राहुल होंगे महाकुम्भ में शामिल : आस्था की डुबकी के बाद लेने संतो का आशीर्वाद

राहुल-प्रियंका भी लगाएंगे महाकुंभ में डुबकी, संतों का लेंगे आशीर्वाद
  • राहुल और प्रियंका गांधी महाकुंभ में लगाएंगे डुबकी
  • दिल्ली चुनाव से पहले प्रयागराज जा सकते हैं
  • संतों का आशीर्वाद लेंगे राहुल और प्रियंका

प्रयागराज. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी सांसद बहन प्रियंका गांधी भी महाकुंभ में संगम की त्रिवेणी में डुबकी लगाएंगी। कांग्रेस की तरफ से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. हालांकि, उनके प्रयागराज दौरे की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस के दोनों नेता महाकुंभ पहुंच सकते हैं. यानी फ़रवरी के पहले हफ्ते में राहुल और प्रियंका महाकुंभ पहुंचकर न केवल आस्था की डुबकी लगाएंगे बल्कि साधु-संतों का आशीर्वाद भी लेंगे.

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा महाकुंभ में हिस्सा लेने आ रहे हैं। दोनों नेता कांग्रेस के सेवा दल के शिविर में आएंगे। सेवादल से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया- राहुल के कार्यक्रम का शेड्यूल अभी नहीं आया है। वे संगम में स्नान करेंगे और साधु-संतों से मिलकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे।

कल यानी शनिवार को योगी संगम पहुंचेंगे। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या की तैयारियों का जायजा लेंगे। महाकुंभ का आज पांचवां दिन है। चौथे दिन 30 लाख से ज्यादा भक्तों ने डुबकी लगाई। वहीं अब तक टोटल 7 करोड़ लोगों ने संगम में स्नान किया है। लखनऊ में गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर सरकार पर तंज कसा। कहा- सरकार का हर आंकड़ा फर्जी है। कुछ ट्रेनें खाली जा रही हैं।

अखिलेश के बयान पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली में कहा- उनके बयान का कोई आधार नहीं है। दुनिया देख रही है कि महाकुंभ किस तरह लोगों के बीच लोकप्रिय है। देश से ही नहीं, विदेश से भी लोग पहुंच रहे हैं। अखिलेश यादव के सर्टिफिकेट की जरूरत सरकार को नहीं है।

Related posts

योंन उत्पीडन केस में श्री निवास को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत ,50 हजार के बांड पर अग्रिम जमानत पर रिहा

मालिक से प्यार हो तो ऐसा! 250 KM का सफर तय कर मालिक के पास पहुंचा कुत्ता

Jansamvad Express Digital

राहुल गाँधी की भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी 2024 से होगी शुरू

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment