Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

महाकाल मंदिर में भक्तों की भीड़: नये साल की शुरुआत सफलता और सुख शांति के लिए भगवन महाकाल से लिया आशीर्वाद

उज्जैन || श्री महाकालेश्वर मंदिर में नव वर्ष 2026 के पहले दिन आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार तड़के (4 बजे) आयोजित भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। नए साल के अवसर पर देश-विदेश से आए भक्तों के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य खिलाड़ी भी महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना की। भस्म आरती के लिए मंदिर के कपाट खुलते ही भगवान महाकाल को विधि-विधान से जलाभिषेक कराया गया। इसके बाद पंडे-पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा का अभिषेक पूजन किया। अभिषेक के बाद भगवान महाकाल का राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया।मस्तक पर रजत त्रिपुंड, त्रिशूल, मोगरे और सूखे मेवों की माला अर्पित की गई। भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का भांग, चंदन, सिंदूर और आभूषणों से श्रृंगार हुआ। मस्तक पर चंदन का तिलक, सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला धारण कराई गई। साथ ही सुगंधित पुष्पों से बनी माला अर्पित की गई। फल और मिष्ठान का भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय महाकाल” के जयघोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का दर्शन कर नव वर्ष की शुरुआत उनके आशीर्वाद के साथ की।देशभर से बड़ी संख्या में भक्त महाकाल मंदिर पहुंचे हैं। यहां आने वाले भक्त नव वर्ष पर भगवान महाकाल के दर्शन कर पूरे वर्ष के लिए कामना करते हैं। भगवान महाकाल के भक्त यहीं कामना करते हैं कि दर्शन कर नए वर्ष की शुरुआत हो। इसके चलते भस्म आरती के बाद दिनभर श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला देर रात 11 बजे तक चलता रहेगा।

 

Related posts

देवास युवा कांग्रेस ने शहर में बढ़ते अपराधों पर जल्द रोक लगाने के लिए ज्ञापन दिया

अतीक अहमद को लेकर रवाना हुई उत्तर प्रदेश पुलिस , अतीक को एनकाउंट का सता रहा डर

Jansamvad Express Digital

फिल्म की टिकट ना बिकने पर: सिनेमा घर ने रखा चाय समोसे फ्री का ऑफर: अक्षय की सरफिरे पर ऑफर

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment