Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा ने जारी किया मोदी की ग्यारंटी घोषणा पत्र

2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया। इसे मोदी की गारंटी नाम दिया गया है। दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेता मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री ने अलग-अलग वर्ग और क्षेत्र के लोगों को मंच पर बुलाकर संकल्प पत्र की पहली कॉपी सौंपी। ये वो लोग हैं, जिन्हें मोदी सरकार की पिछली किसी न किसी योजना का फायदा मिला। इसके साथ ही पिछले 10 साल के वादों और उन्हें पूरा करने पर बना एक वीडियो भी जारी किया।

प्रधानमंत्री ने अपनी स्पीच में पांच बड़े वादे किए…

1. गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना 2029 तक देने का वादा।

2. 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज का वादा।

3. मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 20 लाख रुपए की जाएगी।

4. गरीबों को 3 करोड़ घर दिए जाएंगे।

5. एक राष्ट्र, एक चुनाव और एक सामान्य मतदाता सूची प्रणाली शुरू की जाएगी।

Related posts

*गंभीर का ये ‘मास्टरस्ट्रोक’ कॉम्बो, वैभव सूर्यवंशी के लिए खोल सकता है टीम इंडिया के दरवाजे*

Jansamvad Express Digital

गुलाब का फूल देकर गांधीगिरी, पहली बार पाओ फूल अगली बार मत करना भूल : गंदगी करने वालों पर जुर्माना होगा

Jansamvad Express Digital

मै अभिमन्यु अभियान के दोरान इंगोरिया पुलिस ने किया महिला बच्चो को जागरूक

Leave a Comment