Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भोपाल में जमा हुए 37 नामांकन , नरेला में सबसे ज्यादा प्रत्याशी

भोपाल जिले की सात विधानसभा के लिए अब तक कुल 37 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। नामांकन भरने के लिए अब 4 दिन बचे हैं। इनमें 28 और 29 अक्टूबर को छुट्‌टी है। ऐसे में उम्मीदवारों के पास नामांकन भरने के लिए सिर्फ 2 दिन ही हैं। शुक्रवार को बैरसिया में बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन जमा कर सकते हैं। वहीं, दक्षिण-पश्चिम और उत्तर विधानसभा क्षेत्रों से भी बीजेपी प्रत्याशी नामांकन भरेंगे।

भोपाल मध्य, नरेला, हुजूर और गोविंदापुरा में बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों ने गुरुवार को ही नामांकन भर दिए। वहीं, दक्षिण-पश्चिम और उत्तर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन भरे। इस दिन कुल 29 नामांकन भरे गए। इन्हें मिलाकर कुल 37 नामांकन भरे जा चुके हैं।

Related posts

खिलाडियों को सम्मान मिलता है हमारे सहित सभी नेता बधाई देते है उनका सम्मान करते है आज सब कहा है -प्रियंका गाँधी

उज्जैन पहुंची FEMINA MISS INDIA 2024 निकिता पोरवाल : शाम 5 बजे टावर चोक से करेंगी रोड शो

भोपाल- अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment