Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश में तेज गर्मी की शुरुवात कई जिलो में गर्मी का असर शुरू

इंदौर ||  एमपी सोमवार से तेज गर्मी का असर देखने को मिल सकता है प्रदेश  में ओले-बारिश का सिस्टम खत्म होते ही तेज गर्मी पड़ने लगी है। रविवार को भोपाल, ग्वालियर, इंदौर  उज्जैन समेत 14 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार देखने को मिला था । रतलाम में सबसे ज्यादा 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज सोमवार को पूरे मध्य प्रदेश में गर्मी का असर रहेगा जबकि मंगलवार से लू का अलर्ट है।

15 अप्रैल तक राजस्थान से सटे जिलों में लू चलेगी। वहीं, 9 और 10 अप्रैल को कुछ जिलों में हल्की बारिश और बादल छाए रहेंगे।

भोपाल, ग्वालियर-उज्जैन में सीजन की  पहली  तेज गर्मी दर्ज , शुरुआत में ही  पारा 40 डिग्री के पार

प्रदेश में पिछले 3 दिन से तेज गर्मी पड़ रही है। रविवार को भोपाल में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। गर्म हवाओं के कारण तापमान 40.5 डिग्री पहुंच गया। ग्वालियर में 40 डिग्री और उज्जैन में 41 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।

वहीं, नर्मदापुरम में 42.2 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 42 डिग्री, गुना में 41 डिग्री, मंडला में 40.5 डिग्री, दमोह में 40.4 डिग्री, शाजापुर, धार-टीकमगढ़ में 40.3 डिग्री, नौगांव (छतरपुर), सागर में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अन्य शहरों की बात करें तो यह इंदौर में 39.8 डिग्री और जबलपुर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी तरह सतना में 39.9 डिग्री, मलाजखंड में 39.5 डिग्री, खरगोन-छिंदवाड़ा में 39.4 डिग्री, सिवनी में 39.2 डिग्री और बैतूल में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

Related posts

हिमाचल में बारिश की चपेट में आए  5 पुल , बादल फटने से  बहे: राज्य में अब तक 75 की मौत;  मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम

Jansamvad Express Digital

नहीं कम हो रहा शिवराज सिंह का दर्द , फिर मंच से कहा होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब हुए जैसे गधे के सिर से सींग

दुर्लभ कश्यप की ह्त्या के आरोपी पर जानलेवा हमला , कोर्ट पेशी के दोरान हुआ फायर

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment