Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट की तैयारियां तेज़

भोपाल || मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। प्रदेश सरकार ने सभी विभागों से 15 जनवरी तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सरकार इस बार परिणामोन्मुखी और पारदर्शी बजट पर ज़ोर दे रही है, जिसमें योजनाओं की घोषणाओं के साथ उनके खर्च, उपलब्धि और ज़मीनी असर का स्पष्ट ब्यौरा शामिल होगा। बजट में झुग्गी मुक्त शहर, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा, नवीकरणीय स्रोत, रोज़गार सृजन और श्रमिक कल्याण को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही गो-चर भूमि और शासकीय जमीन पर अतिक्रमण से जुड़ी कार्रवाई की रिपोर्ट भी तलब की गई है। विकसित भारत -2047 के लक्ष्य से जुड़े प्रदेश स्तरीय प्रयासों पर भी विभागों से फीडबैक मांगा गया है। बजट प्रस्तावों को अंतिम रूप देने के लिए 19 से 29 जनवरी के बीच विभागीय बैठकें होंगी।

Related posts

भौंरासा नगर में शान से फहराया तिरंगा नगर परिषद में अध्यक्ष संजय जोशी ने किया ध्वजारोहण

Jansamvad Express Digital

CAA को लेकर ममता बेजर्जी का विरोध , अमित शाह ने कहा घुसपैठ रोके नागरिकता नहीं

Jansamvad Express Digital

भाजपा नेताओ द्वारा थाने में सुन्दरकाण्ड: कांग्रेस भी पहुंची थानों में धार्मिक आयोजन की अनुमति मांगने

Leave a Comment