Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

मुंबई की लोकल ट्रेन में डांस करने लगी लड़की: विडिओ बनाने का चस्का

दुनियाभर में लाखों-करोड़ों लोग होंगे, जिनका शौक गाना गाने से लेकर डांस करने तक होता है. वे सही जगह पर सही मौके तलाशते हैं, ताकि उनके टैलेंट को सही मंच मिल सके. लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में लोग अब यहां पर अपने वीडियोज शेयर कर पॉपुलर होना चाहते हैं. लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो अपने शौक का दिखावा करने से भी बाज नहीं आते. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है. ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं, जिसमें एक लड़की मुंबई के लोकल ट्रेन के अंदर बेपरवाह नाचती नजर आ रही है. ट्रेन में मौजूद कुछ महिलाएं उस लड़की की हरकत को देखकर हंस रही हैं, तो कुछ हैरानी से उसे देख रही हैं. कुछ महिलाएं तो उस लड़की का वीडियो बना रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by manishadancer (@manishadancer01)

वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रही लड़की का नाम मनीषा है, जो इंस्टाग्राम पर @manishadancer01 नाम से मौजूद है. मनीषा को 6 लाख 12 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. इस वीडियो में मनीषा खुद नजर आ रही हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि मनीषा कुर्ती और शॉर्ट्स पहनी हुई हैं. वे शुरुआत में अपनी कमर हिला रही हैं और फिर डांस करना शुरू कर देती हैं. मनीषा के इस अंदाज को कुछ महिलाएं पसंद से देख रही हैं और मुस्कुरा रही हैं, तो कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जिनके चेहरे का एक्सप्रेशन चौंकाने वाला है. लेकिन मनीषा को कोई फर्क नहीं पड़ता. वे बस हंसती-मुस्कुराती हुई डांस किए जा रहे हैं. हालांकि, कई जगह पर उनके डांस स्टेप बेहद अजीब और वल्गर भी लगे.

हालांकि, मनीषा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. वीडियो को शेयर करते हुए मनीषा ने कोई कैप्शन भी नहीं लिखा है. ट्रेन की बोगी को देखकर ऐसा लगता है कि ये सिर्फ महिलाओं के लिए ही आरक्षित है, क्योंकि अंदर में कोई पुरुष नहीं दिखाई दे रहा है. मनीषा के इस वीडियो को अब तक 60 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, तो 23 सौ से ज्यादा कमेंट्स आए हैं. इतना ही नहीं, मनीषा के इस वीडियो को 34 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जिसे पिछले 26 फरवरी को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था. जब हमने मनीषा के प्रोफाइल को देखा तो पाया कि वे कभी मेट्रो में डांस करती हैं, तो कभी ट्रेन में. कभी सड़कों पर ही रील बनाने लग जाती हैं.

मनीषा के ज्यादातर वीडियो पर लाखों में व्यूज हैं. इस वीडियो को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. हालांकि, ज्यादातर कमेंट में अभद्र भाषा ही लिखा है. वीडियो पर कमेंट करते हुए दिशा राव ने लिखा है कि मौत आ जाए, लेकिन इतना कॉन्फिडेंस न आए. ज्योति चतुर्वेदी ने लिखा है कि इतनी सारी महिलाएं बैठी हुई हैं और कोई कुछ नहीं कह रहा है. अगर मेरी मां होतीं तो इसे तमाचे लगा देतीं. अभय चौधरी ने नाराजगी जाहिए करते हुए कमेंट किया है कि क्या रेलवे ने ये नई सुविधा चालू कर दी है? तो एक यूजर ने कमेंट किया कि कोई मुंबई पुलिस से इसकी शिकायत कर दो. दुरुस्त हो जाएगी.

पुलिस ने दर्ज किया मामला मंगवाई माफ़ी

हालाकि सोशल मीडिया के लिए बनाए गए इस विडिओ को गैर क़ानूनी माना गया है सार्वजानिक स्थानों पर इस प्रकार के वीडिओ बनाने की कोई इजाजत प्रशासन नहीं देता इसको लेकर मनीषा पर मुंबई पुलिस द्वारा कार्रवाही की गई जिसके बाद मनीषा ने पुलिस की मोजुदगी में एक माफ़ी मांगने वाला विडिओ बनाकर लोगो को ऐसा ना करने की सिख दी है |

https://www.instagram.com/p/C9ZwWmIybQL/

 

Related posts

उत्तरकाशी टनल अपडेट :अमेरिकी ड्रिलिंग मशीन ऑगर ने 30 मीटर ड्रिल किया; टनल कमजोर होने से धीमी हुई स्पीड

Jansamvad Express Digital

पीएम नरेंद्र मोदी झाबुआ से करेंगे लोकसभा चुनाव का आगाज , 11 फ़रवरी को मोदी का संभावित एमपी दौरा

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश मामले में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन : मंदिर प्रशासक के इस्तीफे और भाजपा विधायक और बेटे पर FIR की मांग

Leave a Comment