Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित पब वन-8 पर FIR दर्ज ,देर रात तक खुले रखने पर पुलिस ने मेनेजर पर दर्ज किया प्रकरण

बेंगलुरु. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का पब नई मुश्किल में घिर गया है. बेंगलुरु में स्थित इस वन8 कम्यून पब के मैनेजर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. आरोप है कि रात 1 बजे बंद होने की समयसीमा के बाद यह पव खुला हुआ था

 

बेंगलुरु के कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के अनुसार, वन8 कम्यून-बेंगलुरु तय डेडलाइन के बाद रात 1:20 बजे खुला पाया गया.’ इस एफआईआर में कहा गया है, ‘कस्तूरभा रोड पर स्थित वन8 कम्यून पब 6 जुलाई को बंद होने के समय के बाद रात 1:20 बजे ग्राहकों को सर्व करता पाया गया.’

ड्यूटी गस्त के दोरान सब इंस्पेक्टर को पब मिला चालू 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रात में गश्त कर रहे सब-इंस्पेक्टर को खबर मिली कि वन8 कम्यून पब देर रात तक चलता रहता है. जब सब-इंस्पेक्टर रात 1:20 बजे पब में पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि पब ग्राहकों को सेवा दे रहा है. इसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई. सूत्रों ने बताया कि तय समयसीमा के बाद भी खुले पाए गए तीन दूसरे पबों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.

कई बड़े शहरो में विराट के पब 

विराट कोहली के वन8 कम्यून की दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में ब्रांच हैं. बेंगलुरु वाला पब पिछले साल दिसंबर में खुला था. यह कस्तूरबा रोड पर रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर स्थित है, जो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास ही स्थित है.

धोती पहने व्यक्ति को एंट्री ना मिलने से भी आया था विवाद में 

पिछले साल One8 की मुंबई ब्रांच विवादों में रही थी, जब तमिलनाडु के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उसे वेष्टी (धोती) पहनने के कारण पब में एंट्री नहीं दी गई थी। X पोस्ट में उसने कहा था कि पब मैनेजमेंट के इस व्यवहार से वह बहुत दुखी हुआ था।

Related posts

एलन मस्क ने कनाडा के प्रधानमंत्री को लेकर किया ट्विट कहा टूड़ो अभिव्यक्ति की आजादी कुचल रहे

सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार , गुजरात के भुज से क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

Jansamvad Express Digital

राष्ट्रपति मुर्मु ने स्कोप एमिनेंस अवार्ड्स में पीएसई की भूमिका को सराहा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment