Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

शहर के ट्राफिक की जिम्मेदारी बदमाशो के हाथ : गाडियों के कांच फोड़ने की मिली सजा

इंदौर | मध्यप्रदेश के इंदौर उज्जैन जैसे शहरो में आए दिन बदमाशो के द्वारा गली मोहल्लो में खड़ी चार पहिया गाडियों के कांच फोड़ने की घटनाए सामने आती रही है लेकिन इस बार इंदौर पुलिस ने ऐसे बदमाशो के लिए अलग इंतजाम किये है ,   बाणगंगा इलाके में कारों के कांच फोड़कर गुंडागर्दी करने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार को अनोखी सजा  देने का मन बनाया है । आरोपियों के नशा करने पर रोक लगाने के साथ ही अब इन्हें सालभर तक हर शनिवार शाम 6 से 9 बजे तक लवकुश चौराहे पर ट्रैफिक संभालना है। उन पर नजर रखने के लिए बीट की टीम को भी आदेश दिए हैं। नया कानून लागू होने के बाद इस तरह की सजा पहली बार दी गई है। ऐसा करने के पीछे अफसरों की मंशा है कि आरोपियों के मन में समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव आए।

इंदौर की सडको पर यातायात सँभालते गुंडे

डीसीपी जोन-3 हंसराज सिंह की कोर्ट ने गुरुवार को आरोपी धर्मेंद्र पिता विक्रम कुरील निवासी जय हिंद नगर, निशिल पिता मनोज खत्री निवासी छोटी कुम्हार खाडी, दीपांशु पिता कमलेश श्रीवास्तव निवासी लाल कुआं वाली गली वृंदावन कॉलोनी और जितेंद्र उर्फ जीतू पिता देवीसिंह राजपूत निवासी यादव नगर को सजा सुनाई है।

आरोपियों ने कुछ दिन पहले वृंदावन क्षेत्र के निवासियों के साथ गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। साथ ही धमकाकर घरों के सामने रखे 5 वाहनों के कांच फोड़ दिए थे। तब पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर उनके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की थी। इस केस की गुरुवार को सुनवाई हुई। डीसीपी के अनुसार इस दौरान सामने वाले पक्ष ने भी तर्क रखे।

Related posts

ग्वालियर में अमित शाह ने पार्टी पदाधिकारियों को दिए चार मन्त्र , कमजोर बूथ पर काम की जरुरत

Jansamvad Express Digital

भोपाल खेजड़ा बरामद में पातरा नाला के ओवरफ्लो: निचली बस्तियों में भराया पानी

Jansamvad Express Digital

चुनावो की तारीख का एलान होने के साथ ही राजनीतिक दल प्रत्याशी चयन में जुटे : 20 अक्टुम्बर तक जारी होगी कांग्रेस की पहली सूचि

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment