Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

सीएम राईज स्कुल के शिक्षक पर छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप:शिक्षक और छात्रा की बातचीत का आडियो हुआ वायरल 

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की  बडऩगर तहसील के सीएम राइज स्कूल के शिक्षक पर एक छात्रा के द्वारा गंभीर आरोप लगाया गया है , छात्रा ने स्कुल में पढ़ाने वाले शिक्षक पर सभी छात्राओं के  बेड टच करने का गंभीर आरोप ;लगाया है |

स्कुल में  अध्ययनरत कक्षा 9वीं की करीब आधा दर्जन छात्राओं ने विद्यालय के गणित विषय के शिक्षक पर बेड टच के आरोप लगाए है। शिकायत के बाद विद्यालय ने समिति बनाकर जांच शुरू की है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी विभागीय रिपोर्ट के बाद जांच कराने की बात कह रहे है। जानकारी मिली है कि उक्त शिक्षक के खिलाफ पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके है।

जिले की बडऩगर तहसील के सीएम राइज विद्यालय में गणित विषय पढ़ाने वाले शिक्षक जितेंद्र पिता राधेश्याम वर्मा के खिलाफ विद्यालय की आधा दर्जन छात्राओं ने बेड टच करने की शिकायत के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया। प्राचार्य कृष्णकांत बैरागी ने 11 जुलाई को शिकायत मिलने के बाद विभागीय समिति बनाकर जांच शुरू करा दी है।

जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा को देंगे। विभागीय समिति द्वारा विद्यालय की छात्राओं के बयान लेने के साथ ही कक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज देखकर रिपोर्ट तैयार करेंगे। इधर जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। विद्यालय की जांच रिपोर्ट आने के बाद सोमवार को वे भी जांच करेगें और इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। बताया जाता है कि शिक्षक वर्मा के खिलाफ ग्राम पलदूना के विद्यालय में भी पदस्थ रहने के दौरान यह शिक्षक इस प्रकार की हरकत की वजह से ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होते-होते बचा था। छात्राओं के अभिभावक ने शिक्षक पर प्रकरण दर्ज कर निलंबित करने की मांग की है। हालांकि शिक्षक वर्मा से मामले को लेकर चर्चा नही हो सकी है।

शिक्षक और छात्रा की बातचीत का आडियो हुआ वायरल 

घटना के बाद शिक्षक और छात्रा के बीच फोन पर बातचीत करने का एक आडिओ भी वायरल हुआ है , छात्रा की शिकायत के बाद शिक्षक के द्वारा उक्त छात्रा को फोन कर मामले को ख़त्म करने का दबाव बनाया था , शिक्षक की बातचीत का आडिओ अब वायरल हो रहा है जिसमे शिक्षक शिकायत कर्ता छात्रा को बोल रहा है की वह उसे अकेली के साथ मजाक नहीं करता है सभी के साथ करता है और इस मामले को अब ज्यादा आगे  मत बढाओ यही ख़त्म कर दो | उक्त आडिओ शिकायत कर्ता छात्रा और शिक्षक के बिच बात चीत का बताया जा रहा है हालाकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते है |

 

Related posts

डूबती हुई महिला को होमगार्ड सैनिक ने रामघाट पर बचाया : नदी में छलांग लगाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला*

Jansamvad Express Digital

भोपाल पहुचे मेट्रो ट्रेन के कोच , तेजी से चल रहा मेट्रो प्रोजेक्ट

Jansamvad Express Digital

ISRO और RR केट के बीच समझोता : अब इंदौर निभाएगा चाँद पर जाने में भूमिका

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment