Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराष्ट्रीय

सेना के बिच पी एम मोदी की दीपावली उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 10वें साल जवानों के साथ दीपावली मनाई। मोदी ने रविवार का X पर लिखा- बहादुर जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेपचा आया हूं।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित लेपचा चेकपोस्ट चीनी सरहद से करीब 2 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस पोस्ट में फ्रंटलाइन पर इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) और आर्मी के जवान तैनात हैं।

इस चेक पोस्ट से नीचे की तरफ चीनी गांव है। यहां चीनी फौज तैनात हैं। हिमाचल प्रदेश, चीन से 260 किमी लंबी बॉर्डर शेयर करता है। इसमें से 140 किमी का हिस्सा किन्नौर और 80 किमी लाहौल-स्पीति जिले में है। यहां चीनी सीमा पर भारत की 20 पोस्ट हैं।

प्रधानमंत्री ने रविवार को देशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए X पर लिखा- देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी अपनी पहली दीपावली मनाने सियाचिन गए थे।

Related posts

केमिकल फेक्ट्री में काम करना रोजगार नहीं : कर्मचारियों के लिए है मौत का सौदा , नागदा केमिकल फेक्ट्री से कई लोग प्रभावित

Jansamvad Express Digital

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मैनचेस्टर यूनाइटेड के निदेशक से चर्चा

Jansamvad Express Digital

श्रावण माह में फिर फूटा नाला शिप्रा में मिला सीवरेज का पानी , संतो में भारी नाराजगी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment