Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैन संभागराष्ट्रीय

अहमदाबाद प्लेन क्रेश हादसे के बाद : फ्लाइटो की टेस्टिंग ऑपरेशन और मेंटेनेंस जारी , 9 दिन में 84 उड़ानें रद्द

मुंबई ||  एअर इंडिया ने शुक्रवार को 8 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। इनमें 4 इंटरनेशनल और 4 डोमेस्टिक हैं। एअर इंडिया ने बताया कि एयरपोर्ट पर मेंटेनेंस और ऑपरेशनल वजहों से इन उड़ानों को रद्द किया गया है।

डोमेस्टिक फ्लाइट्स में पुणे से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI874, अहमदाबाद से दिल्ली की फ्लाइट AI456, हैदराबाद से मुंबई की फ्लाइट AI2872 और चेन्नई से मुंबई की फ्लाइट AI571 कैंसिल हुई हैं।

वहीं, इंटरनेशनल फ्लाइट्स में दुबई से चेन्नई आ रही फ्लाइट AI906, दिल्ली से मेलबर्न जा रही फ्लाइट AI308, मेलबर्न से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI309 और दुबई से हैदराबाद आ रही फ्लाइट AI2204 शामिल हैं।

इस तरह अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद 9 दिन में अलग-अलग वजह से अब तक 84 उड़ानें रद्द की गई हैं। 12 जून को हुए प्लेन क्रैश हादसे में 270 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से हर एयरपोर्ट पर विमानों की ऑपरेशनल चेकिंग को सख्त कर दिया गया है।

Related posts

लालू यादव के बाद अब तेजस्वी से पूछताछ करेगी पटना ED

jansamvadexpress

लोकसभा चुनाव में भाजपा को हटाना ही सबसे बड़ी देशभक्ति है -केजरीवाल

jansamvadexpress

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी ने किये महाकाल दर्शन

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token