Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में भाजपा को हटाना ही सबसे बड़ी देशभक्ति है -केजरीवाल

आगामी 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने BJP पर निशाना साधना शुरु कर दिया है। रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- भाजपा 2014 और 2019 में ऐतिहासिक वोटों से जीती, वे चाहते तो देश में प्रगति कर सकते थे मगर फेल हुए।

ऐसे में अगले साल होने वाले चुनावों में हमें एक साथ आकर भाजपा को हराना है। 2024 में बीजेपी को सत्ता से हटाना सबसे बड़ी देशभक्ति होगी। पहले लोग कहते थे भाजपा के अलावा कोई विकल्प नहीं हैं लेकिन अब INDIA गठबंधन पर सबकी नजर बनी हुई है। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने दिल्ली में पार्टी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए आगे कहा, जब से INDIA अलायंस बना है, मुझे लोगों से कई मैसेज मिले हैं कि अगर INDIA गठबंधन बचा रहा तो 2024 में BJP की सरकार नहीं बनेगी।

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर गठबंधन के लिए समर्थन जुटाने का आह्वान किया, लेकिन साथ ही उन्हें विपक्षी समर्थकों से टकराव से बचने के लिए भी कहा।

केजरीवाल बोले- मेरी सलाह है कि अंधभक्तों से बहस न करें, देशभक्तों से बात करें। 2024 का लोकसभा चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अगर ये लोग अगले पांच साल के लिए वापस आए, तो वे देश को पूरी तरह से नष्ट कर देंगे।

Related posts

महायुती घोषणा पत्र के वादों को 100 दिन में करेगी पूरा : विजन 2029 जारी

पीएम मोदी का अमेरिका दौरा, जिल बाइडेन को 7.5 कैरेट का इको-फ्रेंडली ग्रीन डायमंड गिफ्ट किया,गुजरात का नमक पंजाब का घी महाराष्ट्र का गुड तमिलनाडु का तील भी दिया

सोने चांदी के भाव में आया उछाल:सोना 01 लाख को टच

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page