Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराष्ट्रीय

नहीं थम रही जंग इजराइली हमलों में 24 घंटे में 400 फिलिस्तीनियों की मौत

इजराइल-हमास जंग का 17वां दिन हैं। पिछले 24 घंटों में गाजा में की जा रही इजराइली बमबारी में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अलजजीरा के मुताबिक इजराइली सेना ने राफा और जबालिया कैंप समेत 25 जगहों पर भारी बमबारी की है। जबालिया से अब तक 30 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

इधर, लेबनान की तरफ से लगातार हो रहे हमलों का जवाब दे रहे इजराइली सैनिकों से प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को मुलाकात की। उन्होंने सैनिकों से कहा- जंग में शामिल होना हिजबुल्लाह की सबसे बड़ी गलती होगी।

उन्होंने हिजबुल्लाह को चेतावनी भी देते हुए कहा- लगातार हमले करने से या जंग शुरू करने से इजराइल ऐसी जवाबी कार्रवाई करेगा जो लेबनान में तबाही ला सकती है। हमास के साथ जंग में शामिल होना हिजबुल्लाह की सबसे बड़ी गलती होगी।

इस बीच इजराइली सेना ने कहा- इजराइल पर अब तक 7400 रॉकेट्स से हमला हुआ है। हालांकि, हमास ने 7 अक्टूबर को दावा किया था कि उसने एक दिन में इजराइल पर 5 हजार रॉकेट दागे थे। वहीं, जंग में अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

Related posts

महानायक अमिताभ बच्चन बेहद परेशान , twitter के मालिक से हाथ जोड़ कर की ये गुजारिश

पन्ना- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 10 नई वीविंग कैंटर बसों को हरी झंडी दिखाकर

यहाँ शादी में दुल्हे चूमती है पराई महिला तो दुल्हन को kiss करते है गैर मर्द : कैसी है ये परम्परा

Leave a Comment