Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsआगर-मालवाउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

Barod News: वृद्धजन दिवस पर 90 साल की रुक्मण बाई और 92 साल के नंदलाल का सम्मान

बड़ोद। राज्य आनंद संस्थान मध्यप्रदेश के कार्यक्रमों की श्रृंखला में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर नगर में आनंद क्लब द्वारा वृद्धजनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वृद्धजनों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया और उनके जीवन के अनुभव, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को याद किया गया।

90 साल की रुक्मण बाई की भक्ति से सीख

90 वर्षीय रुक्मण बाई भावसार ने बताया कि आज भी उनका दिन सुबह जल्दी शुरू होता है और धार्मिक साहित्य के अध्ययन में बीतता है।

92 वर्षीय नंदलाल आज भी बेफिक्र

92 वर्षीय नंदलाल जैन (नरवाया) ने भक्ति और बेफिक्री से जीने की सीख दी। सेवानिवृत्त शिक्षक रामगोपाल परमार अस्वस्थ होने के बावजूद समर्पण के साथ सक्रिय हैं।

डॉ. पठान ने बताया सम्मान को मोहब्बत की माला

87 वर्षीय सेवानिवृत्त डॉ. सी.एम. पठान ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बिना आधुनिक मशीनों के हजारों मरीजों का निःशुल्क उपचार किया और 25 हजार से अधिक नसबंदी ऑपरेशन किए। उन्होंने सम्मान की माला को “मोहब्बत की माला” बताया। आयोजन में आनंदम दल के कैलाश भावसार, मनीष परमार, उमाशंकर शर्मा, पिंटू बैरागी एवं मणिशंकर शर्मा उपस्थित रहे।

Related posts

फिर उठी रावण दहन की मांग: अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने की बैठक

मुख्यमंत्री शहर में और अपराधी बेलगाम : तीन दिन कई घटना , महिला से दिन में दुष्कर्म , अस्पताल में महिला मरीज से छेडछाड और नागदा में संत की लगोट उतरवाई

Jansamvad Express Digital

राजस्थान और मध्यप्रदेश के धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी: महाकाल मंदिर का भी पत्र में जिक्र , पुलिस कर रही मामले की जाँच

Leave a Comment